Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में जल्द बनेंगे करोड़पति, लागत से कई गुना है मुनाफा

Business Idea: सफेदा यानी यूकेलिप्टस के पेड़ को कहीं भी उगाया जा सकता है। इसके लिए कोई खास जलवायु की जरूरत नहीं होती है

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 7:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक हेक्टेयर में सफेदा की खेती के जरिए 70 लाख रुपये से ऊपर कमा सकते हैं।

Business Idea: आम तौर पर सड़कों के किनारे आपने लंबे-लंबे हरे भरे पेड़ देखें होंगे। ज्यादातर ये पेड़ सफेदा के हैं। लोग इन बेकार समझते हैं, लेकिन ये पेड़ बड़े काम के हैं। इनकी खेती से लाखों-करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन पौधों को उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं पड़ती है। साथ ही इसकी खेती के लिए खर्च भी मामूली ही होता है। इसके लिए कोई खास जलवायु की जरूरत नहीं पड़ती है। इन्हें कहीं भी उगाया जा सकता है।

ये पेड़ सीधा ही ऊपर ही ओर बढ़ते हैं। ऐसे में इन्हें लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। जानकारों का मानना है कि एक हेक्टेयर में सफेदा के 3000 पौधे लगाए जा सकते हैं। इनकी नर्सरी 7-8 रुपये में आसानी से मिल जाती है।

बता दें कि यह ऑस्ट्रेलियाई मूल का पेड़ है, लेकिन भारत में भी इसकी खेती बड़े स्तर पर की जाती है। इसके अन्य नामों के बारे में बात करें तो इसे गम, सफेदा, आदि के नाम से भी जाना जाता है। इन पेड़ों का इस्तेमाल हार्ड बोर्ड, लुगदी, फर्जीचर, पेटियां आदि को बनाने के लिए किया जाता है। भारत में मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, पंजाब जैसे कई राज्यों में इसकी खेती की जाती है। आमतौर पर एक पेड़ की ऊंचाई 40 से 80 मीटर तक हो सकती है। जब भी इन पेड़ों को लगाएं तो एक-दूसरे के बीच डेढ़ मीटर की दूरी रखें।

Business Idea: जिंदगी में बनना है करोड़पति तो सिर्फ एक बार करें निवेश, बेहद कम मेहनत और मामूली निवेश की है जरूरत


कमाई

सफेदा की लकड़ियों का इस्तेमाल पेटियां, ईंधन, हार्ड बोर्ड, फर्नीचर और पार्टिकल बोर्ड बनाने के लिए किया जाता है। सफेदा के पौधे सिर्फ 5 साल में अच्छी ग्रोथ हासिल कर लेते हैं। इसके बाद इन्हें काटा जा सकता है। एक पेड़ से करीब 400 किलो लकड़ी मिलती है। बाजार में यूकेलिप्टस की लकड़ी 6-7 रुपए प्रति एक किलो के भाव से बिकती है। ऐसे में अगर हम एक हेक्टेयर में तीन हजार पेड़ लगाते हैं, तो आसानी से 72 लाख रुपये तक कमाई की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।