Get App

Business Idea: आ गया सुपरहिट बिजनेस, किसी भी मौसम में करें बंपर कमाई

Business Idea: अनानास की खेती के जरिए बंपर कमाई की जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे साल के किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2022 पर 7:59 AM
Business Idea: आ गया सुपरहिट बिजनेस, किसी भी मौसम में करें बंपर कमाई
अनानास यानी पाइनएप्पल (Pineapple) की खेती से मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है।

Business Idea: अनानास यानी पाइनएप्पल (Pineapple) खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। यह भूख बढ़ाने से लेकर पेट संबंधी कई दिक्कतों को खत्म करने में उपयोगी है। बाजार में इसकी अच्छी खासी कीमत बनी रहती है। मौजूदा समय में पाइनएप्पल की खेती (Pineapple Cultivation) बहुत कम लोग करते हैं, लेकिन आप इसकी खेती से अच्छी मुनाफा हासिल कर सकते हैं। कई राज्यों में 12 महीने अनानास की खेती की जाती है।

अनानास की खेती के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इसे साल में कई बार किया जा सकता है। अन्य फसलों के मुकाबले अनानास में मुनाफा कमाने का बेहतर अवसर रहता है। अनानास को गर्म मौसम का पल माना जाता है। हालांकि इसकी खेती साल भर की जा सकती है।

अनानास की खेती

पाइनएप्पल का पौधा कैक्टस प्रजाति का होता है। इसका रखरखाव भी बेहद सान है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। केरल जैसे कई प्रदेशों में किसान 12 महीने ही इसकी खेती करते हैं। इसके पौधों को अन्य पौधों के मुकाबले सिंचाई की कम जरूरत पड़ती है। इसकी बुवाई से लेकर फल पकने तक करीब 18 से 20 महीने लग जाते हैं। फल पकने पर उसका रंग लाल-पीला होना शुरू हो जाता है। जिसके बाद इसकी तुड़ाई का काम शुरू किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें