Business Idea: देश में पिछले कुछ समय से लोगों का पारंपरिक खेती की ओर झुकाव कम हो गया है। नकदी फसलों और पेड़ लगाने के प्रचलन में तेजी आई है। अगर आप भी पेड़ लगाकर बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। आप सागवन के पेड़ लगा सकते हैं। इन पेड़ों से बंपर कमाई कर सकते हैं। बता दें कि सागवन का पेड़ 200 सालों तक जीवित रहता है। लंबाई 100 से 140 फ़ीट तक होती है। इसके पौधों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी इस्तेमाल होता है।
इसकी लकड़ियों का इस्तेमाल प्लाईवुड, जहाज़, रेल के डिब्बे और और फर्नीचर्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सागवान की छाल और पत्तियों से कई तरह की शक्तिवर्धक दवाओं को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। सागवन की लकड़ी में कई तरह के खास गुण पाए जाते हैं। लिहाजा इन पेड़ों की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। सागवन की लकड़ी में कभी भी दीमक नहीं लगता है।
सागवन की खेती कैसे करें ?
सागवन के पौधों को उगाने के लिए किसी खास तरह की मिट्टी की जरूरत नहीं रहती है। इसके पौधों को दोमट मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं। सागवन के पौधों को कभी जल जमाव वाली जगहों पर न लगाएं। इसकी वजह ये है कि जल जमाव से पौधों में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। सागवन के पौधे सामान्य तापमान में अच्छी बढ़ोतरी करते हैं। सागवन के पौधों को ठंड वाले इलाकों में नहीं लगवाया जाता है। इसकी खेती में भूमि का पीएच 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।
सागवन से करोड़ों का मुनाफा
आमतौर पर सागवन के पेड़ की कीमत की बात करें तो तैयार होने के बाद एक पेड़ की कीमत 25,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक मिल सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सागवन की खेती के लिए एक एकड़ में 120 सागवन के पौधे लगा सकते हैं। जब ये पौधे कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं तो करोड़ों रुपये में कमाई पहुंच जाती है।