Get App

Business Idea: शुरू करें 3 लाख रुपये की कमाई वाला सुपरहिट बिजनेस, जल्द हो जाएंगे मालामाल

Business Idea: केसर की खेती से हर महीने 3 से 6 लाख रुपये या इससे ज्यादा की कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 11:42 AM
Business Idea: शुरू करें 3 लाख रुपये की कमाई वाला सुपरहिट बिजनेस, जल्द हो जाएंगे मालामाल
केसर की खेती से हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं (फाइल तस्वीर)

Business Idea: आज कल के पढ़े-लिखे युवाओं का रुझान खेती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। कई ऐसे युवा हैं, जिन्होंने अपनी लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर खेती करना शुरू कर दिया और आज वो मोटी कमाई कर रहे हैं। अगर आपको भी खेती का शौक (Earn money with framing) है तो आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको केसर की खेती (Saffron Farming) के बारे में बताएंगे। जिससे आप हर महीने 3 लाख रुपये से लेकर 6 लाख और इससे भी ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।

इस खेती में कमाई आपके बिजनेस की डिमांड पर निर्भर करती है। केसर इतना महंगा होता है कि इसे लाल सोना के नाम से भी लोग जानते हैं। भारत में इस समय केसर की कीमत 2,50,000 से 3,00,000 प्रति किलो के आसपास है। इसके अलावा इसके लिए 10 वॉल्व बीज का इस्तेमाल किया जाता है, इसकी कीमत 550 रुपये के करीब है।

केसर की खेती समुद्र तल से 1500 से 2500 मीटर की ऊंचाई पर होती है। इस खेती के लिए ठीकठाक धूप की भी जरूरत होती है। ठंड और बरसात के मौसम में केसर की खेती नहीं की जाती है। जहां गर्म मौसम है, वहां इसकी खेती करना बेहतर रहता है।

किस मिट्टी में उगती है केसर

केसर की खेती करने के लिए रेतीली, चिकनी, बलुई या फिर दोमट मिट्टी होना जरूरी है। लेकिन केसर की खेती अन्य मिट्टी में भी आसानी से हो जाता है। खेत में पानी का जमाव बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए नहीं तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। लिहाजा ऐसी जमीन का चयन करें जहां पानी न भरे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें