Get App

Business Idea: सागवन की खेती से बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: सागवन के पौधों के लिए किसी खास मिट्टी की जरूरत नहीं रहती है। इसके पौधों को उस जगह उगाएं जहां जल जमाव नहीं हो। सागवन की लकड़ी में दीमक लगने का खतरा नहीं रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2022 पर 9:09 AM
Business Idea: सागवन की खेती से बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू
सागवन की लकड़ी हल्की और अधिक समय तक टिकाऊ होती है।

Business Idea: देश में पिछले कुछ समय से लोगों का पारंपरिक खेती की ओर झुकाव कम हो गया है। नकदी फसलों और पेड़ लगाने के प्रचलन में तेजी आई है। अगर आप भी पेड़ लगाकर बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। आप सागवन के पेड़ लगा सकते हैं। इन पेड़ों से बंपर कमाई कर सकते हैं। बता दें कि सागवन का पेड़ 200 सालों तक जीवित रहता है। लंबाई 100 से 140 फ़ीट तक होती है। इसके पौधों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी इस्तेमाल होता है।

इसकी लकड़ियों का इस्तेमाल प्लाईवुड, जहाज़, रेल के डिब्बे और और फर्नीचर्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सागवान की छाल और पत्तियों से कई तरह की शक्तिवर्धक दवाओं को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। सागवन की लकड़ी में कई तरह के खास गुण पाए जाते हैं। लिहाजा इन पेड़ों की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। सागवन की लकड़ी में कभी भी दीमक नहीं लगता है।

सागवन की खेती कैसे करें ?

सागवन के पौधों को उगाने के लिए किसी खास तरह की मिट्टी की जरूरत नहीं रहती है। इसके पौधों को दोमट मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं। सागवन के पौधों को कभी जल जमाव वाली जगहों पर न लगाएं। इसकी वजह ये है कि जल जमाव से पौधों में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। सागवन के पौधे सामान्य तापमान में अच्छी बढ़ोतरी करते हैं। सागवन के पौधों को ठंड वाले इलाकों में नहीं लगवाया जाता है। इसकी खेती में भूमि का पीएच 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें