Business Idea: खरगोश पालन के बिजनेस में होगी छप्पर फाड़ कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: खरगोश का पालन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसमें ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है

अपडेटेड Mar 19, 2022 पर 9:09 AM
जानवरों से है प्यार तो शुरू करें बंपर कमाई वाला बिजनेस

Business Idea: अगर आपको कुत्ते, बिल्ली, खरगोश से प्यार है तो इससे जुड़ा आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें आपका शौक भी पूरा होगा और लाखों रुपये की कमाई भी आसानी से हो जाएगी। आज भारत में खरगोश पालन के प्रति किसानों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। भारी मुनाफे को देखते हुए इस बिजनेस को गांव के पढ़े-लिखें नौजवान भी बेझिझक अपना रहे हैं। ऐसे में खारगोश पालन (Rabbit Farming) में हाथ अजमा सकते हैं। इसे बेहद कम पैसों में शुरू करके तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

जानिए कैसे शुरू करें रैबिट फार्मिंग

रेबिट फार्मिंग की शुरुआत 4 लाख रुपये से की जा सकती है। 4 लाख लगाकर आप एक साल में दोगुना पैसे कमा सकते हैं। खरगोश के बालों से जो ऊन बनती है उसी के लिए रेबिट फार्मिंग की जाती है। रेबिट फार्मिंग में यूनिट के हिसाब से खरगोशों को पाला जाता है। एक यूनिट में तीन नर (Male) खरगोश होते हैं, जबकि बाकी 7 मादा (Female) खरगोश होते हैं। खरगोश पालन (Rabbit Farming) में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। खरगोश के पिंजरों की साफ-सफाई और खाना खिलाने के लिए एक सहायक रख सकते हैं।


किस चीज पर कितना होगा खर्च

रेबिट फार्मिंग में 10 यूनिट्स पर 2 लाख रु तक खर्च आएगा। वहीं टिन शेड के लिए 1.5 लाख रु तक खर्च करने होंगे। इसी तरह पिंजरे पर 1-1.25 लाख रु तक का खर्चा आएगा। एक मादा 30 दिन की प्रेगनेंसी अवधि के बाद 6-7 बच्चों तक को जन्म दे सकती है। पैदा होने के बाद करीब 45 दिन में खरगोश का बच्चा 2 किलो का हो जाता है। और आप उन्हें बेच सकते हैं।

Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में घर बैठे शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

कैसे होगी कमाई

साल में एक मादा खरगोश करीब 7 बच्चों को जन्म देती है। अगर वह औसतन 5 बच्चों को भी जन्म देती है, तो इस तरह साल में 7 मादा खरगोश करीब 245 बच्चों को जन्म दे सकती है। इस तरह खरगोश के बच्चों का एक बैच करीब 2 लाख रुपये की कमाई करा सकता है। बता दें कि इन्हें फार्म ब्रीडिंग और ऊन बिजनेस के लिए खरीदा जाता है। अगर आप इन दोनों चीजों के लिए खरगोश पालन (Rabbit Farming) कर रहे हैं, तो आप इस बिजनेस से काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

कितना होगा मुनाफा

साल में इस बिजनेस में खरगोश के बच्चों को बेचकर करीब 10 लाख रुपये की कमाई की जा सकती है। 2 से 3 लाख रुपये चारे और रखरखाव पर खर्च करने होंगे। इस तरह सालाना करीब 8 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है।

ले सकते हैं ट्रेनिंग

अगर आपको खरगोश पालन (Rabbit Farming) की और अधिक जानकारी चाहिए, तो आपके पास फ्रेंचाइजी का भी ऑप्शन है। खरगोश ब्रीडिंग से लेकर मार्केटिंग तक की ट्रेनिंग भी मिल जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।