Business Idea: 1200-1300 रुपये किलो बिकने वाली सब्जियों की करें खेती, घर बैठे हो जाएंगे मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं, जिनकी बाजार में काफी डिमांड रहती है और अच्छी कीमत पर बिकती हैं

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 9:39 AM
महंगी सब्जियों की खेती से हो जाएंगे मालामाल!

Business Idea: अगर आप कम पैसो का निवेश कर मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बिजनेस करने का आइडिया देने जा रहे हैं जिसे शुरू कर आप कुछ ही महीनों में लाखों रूपया कमा सकते हैं। जिस बिजनेस आइडिया (Business Idea) की बात कर रहे हैं वो है सब्जी उगाने का बिजनेस। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमे लागत भी कम लगती है और कम समय में मोटी कमाई की जा सकती है। हम आपको कुछ ऐसी सब्जियां बता रहे हैं जो 1200-1300 रुपये प्रति किलो बिकती हैं।

एग्रीकल्चर एक्सपर्ट्स आम तौर पर किसानों को ऐसी फसलों और सब्जियों की खेती करने की सलाह देते हैं, जो हमेशा बाजार में अच्छे कीमत पर बिकती है। जो किसान महंगी सब्जियों की फसले करते हैं, वो हर साल बाजार से लाखों रुपये की कमाई करते हैं।

जानिए किन सब्जियों की खेती कर देगी मालामाल


शतावरी की खेती

शतावरी की सब्जी भारत की महंगी सब्जियों में से एक है। इसकी कीमत में बाजार में करीब 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये के बीच है। इस सब्जी को खाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं शतावरी की मांग विदेश में भी है।

बोक चाय की खेती

यह एक विदेशी सब्जी है। इसकी खेती भारत में बहुत कम होती है। अब भारत के किसानों ने भी बोक चाय की खेती करनी शुरू कर दी है। बाजार में इसका एक तना करीब 120 रुपये में बिकता है।

Business Idea: 500 रुपये किलो बिकने वाले इस काले चावल की करें खेती, होगी बंपर कमाई

चेरी की खेती

एक्सपर्ट्स आमतौर पर चेरी टमाटर खाने की सलाह देते हैं। यह सब्जी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। लिहाजा बाजार में इसकी कीमत आम टमाटरों के मुकबाले काफी ज्यादा है। मौजूदा समय में बाजार में इसकी कीमत करीब 350- 450 रुपये प्रति किलो है।

जुकीनी की खेती

जुकीनी सेहत और स्वाद के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आमतौर पर वजन घटाने के लिए इस सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है। लिहाजा जुकीनी की बाजार में हमेशा डिमांड बनी रहती है। यह किसानों के लिए काफी मुनाफेदार साबित होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।