Business Idea: अगर आप कोई बेहतर कमाई के लिए कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसने कमाई के मामले में 80 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। लॉकडाउन के दौरान जब धंधे मंदी के दौर से गुजरने लगे उस समय समय पारले जी बिस्कुट की इतनी अधिक बिक्री हुई है कि उसने पिछले 82 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऐसे में बेकरी प्रोडक्ट बनाने की यूनिट लगाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। बिस्किट की हमेशा डिमांड बनी रहती है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार मदद भी कर रही है। सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। इस तरह के बिस्कुट, केक, चिप्स या ब्रेड बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए प्लांट लगाने के लिए जगह, लो कैपसिटी मशीनरी और रॉ मैटेरियल में निवेश करना होगा।
मुद्रा स्कीम के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 100000 रुपये निवेश करना होगा। कुल खर्च का 80 फीसदी तक फंड की मदद सरकार से मिल जाएगी। इसके लिए सरकार ने खुद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस बिजनेस से हर महीने 40000 रुपये से ज्यादा की कमाई आसानी से कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट लगाने में कुल खर्च 5.36 लाख रुपये लगेंगे। इसके लिए अगर आपके पास 1 लाख रुपये तो बाकी की रकम मुद्रा लोन के जरिए मिल जाएगी। मुद्रा स्कीम के तहत सेलेक्शन हने पर बैंक से टर्म लोन 2.87 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 1.49 लाख रुपये मिल जाएगा।
प्रोजेक्ट के तहत 500 वर्गफुट तक का खुद की जगह होनी जरूरी है। अगर नहीं है तो इसे रेंट पर लेकर प्रोजेक्ट फाइल के साथ दिखाना होगा। 5.36 लाख रुपए में कुल सालाना उत्पादन और उसकी बिक्री का अनुमान कुछ इस तरह से लगाया गया है।
प्रोडक्शन कॉस्ट: 14.26 लाख रुपये
टर्न ओवर: 20.38 लाख रुपये
ग्रॉस प्रॉफिट: 6.12 लाख रुपये
लोन का ब्याज: 50 हजार रुपये
इनकम टैक्स: 13-15 हजार रुपये
अन्य खर्च: 70-75 हजार रुपये
नेट प्रॉफिट: 4.60 लाख रुपये
मंथली इनकम: 35-40 हजार रुपये
38 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से डेढ़ साल में पूरा इन्वेस्टमेंट निकल सकता है।
मुद्रा स्कीम के लिए कर सकते हैं अप्लाई
फंड जुटाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें ये डिटेल देनी होगी। नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती। लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा सकते हैं।