Business Idea: अगर आप अपनी नौकरी से तंग आ चुके हैं और कोई ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं जो गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में चले तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसमें बंपर कमाई कर सकते हैं। इसमें हर महीने आप 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा लेंगे। दरअसल इन दिनों कार्डबोर्ड बॉक्स (Cardboard box) की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है। हर छोटे से लेकर बड़े सामान की पैकिंग के लिए इसकी जरूरत पड़ती है।
