Get App

Business Idea: नौकरी के साथ करें ये साइड बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: नौकरी के साथ अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। ये ऐसे बिजनेस हैं। जिनमें समय बहुत कम देना है और मोटी कमाई कर सकते हैं। आप चॉक बनाने का बिजनेस, मोमबत्ती बनाने का बिजनेस, लिफाफा बनाने का बिजनेस और बिंदी बनाने के बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 12:22 AM
Business Idea: नौकरी के साथ करें ये साइड बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। जिनसे घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं

Business Idea: आज कल लोग नौकरी के साथ में अपनी कमाई बढ़ाने केलिए कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग निवेश के जरिए अपनी कमाई बढ़ाते हैं तो कुछ साइड बिजनेस के जरिए कमाई बढ़ाते हैं। अगर आप भी नौकरी के साथ में कुछ अतिरिक्त कमाई (extra income) करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतर आइडिया दे रहे हैं। जिनमें घर बैठे बेहद कम निवेश में हर महीने लाखों रुपये आराम से कमा (Earn money) सकते हैं। ये ऐसे बिजनेस हैं। जिनमें आप नौकरी से अधिक कमाई हो जाएगी।

ये चॉक, बिंदी, लिफाफा, मोमबत्ती बनाने जैसे कई बिजनेस हैं। जिनकी मार्केटिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं। इससे हर महीने अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आप ऐसे साइड बिजनेस कर सकते हैं।

चॉक बनाने का बिजनेस (Chalk Making Business)

चॉक बनाने का एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें बेहद कम निवेश की जरूरत होती है। इसे आप घर बैठे आसानी से शुरू कर सकते हैं। हम सब जानते हैं कि चॉक की जरूरत सभी स्कूल, कॉलेजों में पड़ती है। चॉक बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। इसमें सफेद चॉक के साथ रंगीन चॉक भी बनाई जा सकती है। बता दें कि चॉक मुख्य रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) से बनाये जाते हैं। यह सफेद रंग का पाउडर होता है। यह एक प्रकार की मिट्टी है जिसे जिप्सम (Gypsum) नामक पत्थर से तैयार किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें