Business Idea: आज कल लोग नौकरी के साथ में अपनी कमाई बढ़ाने केलिए कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग निवेश के जरिए अपनी कमाई बढ़ाते हैं तो कुछ साइड बिजनेस के जरिए कमाई बढ़ाते हैं। अगर आप भी नौकरी के साथ में कुछ अतिरिक्त कमाई (extra income) करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतर आइडिया दे रहे हैं, जिनमें घर बैठे बेहद कम निवेश में हर महीने लाखों रुपये आराम से कमा (Earn money) सकते हैं। ये ऐसे बिजनेस हैं, जिसमें आप नौकरी से अधिक कमाई कर लेंगे।
ये चॉक, बिंदी, लिफाफा, मोमबत्ती बनाने के ऐसे बिजनेस हैं, जिनकी मार्केटिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।
चॉक बनाने का एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें बेहद कम निवेश की जरूरत होती है। इसे आप घर बैठे आसानी से शुरू कर सकते हैं। हम सब जानते हैं कि चॉक की जरूरत सभी स्कूल, कॉलेजों में पड़ती है। चॉक बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं। इसमें सफेद चॉक के साथ रंगीन चॉक भी बनाई जा सकती है। बता दें कि चॉक मुख्य रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) से बनाये जाते हैं। यह सफेद रंग का पाउडर होता है। यह एक प्रकार की मिट्टी है जिसे जिप्सम (Gypsum) नामक पत्थर से तैयार किया जाता है।
बिंदी की डिमांड इन दिनों बाजार में काफी बढ़ी है। पहले सिर्फ विवाहित महिलाएं ही बिंदी लगाती थी, लेकिन अब बिंदी लगाने का ट्रेंड लड़कियों ने भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं विदेश में भी महिलाओं ने बिंदी लगाना शुरू कर दिया है। ऐसे में इसकी डिमांड में काफी उछाल आया है। बिंदी बनाने के बिजनेस को सिर्फ 12,000 रुपये निवेश करके घर बैठे शुरू कर सकते हैं।
लिफाफे बनाना एक बहुत ही सरल और सस्ता बिजनेस हैं। ये कागज या कार्ड बोर्ड आदि से बनने वाला प्रोडक्ट है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल पैकेजिंग के लिए किया जाता है। जो कागजात, ग्रीटिंग कार्ड्स आदि चीजों की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होता है। यह एक सदाबहार बिजनेस है। यानी इस बिजनेस में हर महीने कमाई होगी। इस बिजनेस को अगर आप घर से शुरु करते हैं, तो आपको 10,000 से 30,000 रूपये तक का निवेश करना होगा और अगर मशीन लगाकर लिफाफे बनाते हैं तो इसके लिए आपको 2,00,000 से 5,00,000 रूपये तक का निवेश करना होगा।
इस बिजनेस में समय के साथ काफी बदलाव आया है। पहले जहां मोमबत्ती का उपयोग लाइट चली जाने पर रोशनी के लिए किया जाता था, अब बर्थडे, घरों, होटलों को सजाने में भी इसका इस्तेमाल बढ़ गया है। ऐसे में मोमबत्ती की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो घर बैठे 10,000 से 20,000 रुपये लगाकर शुरू कर सकते हैं।