Get App

Business Idea: सिर्फ 2 लाख रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: सीमेंट की ईंट बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसकी शुरुआत करने के लिए सरकार से मदद भी मिल जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 8:21 AM
Business Idea: सिर्फ 2 लाख रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
कम निवेश में शुरू करें यह शानदार बिजनेस

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप कोई बिजनेस शुरू करन चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप जल्द ही करोड़पति बन जाएंगे। अगर आपके पास थोड़ा बहुत खाली जमीन का कोई टुकड़ा यानी प्लॉट है, तब फिर यह बिजनेस सोने पर सुहागा होगा। आप अपने प्लॉट पर कोयले की राख से ईंट (फ्लाई ऐश ब्रिक्स - Fly Ash Bricks) का काम शुरू कर सकते हैं।

फ्लाई एश ब्रिक को आम तौर पर सीमेंट की ईंट भी कहा जाता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार भी मुद्रा योजना (Mudra Scheme) के तहत आपकी मदद भी हो जाएगी। आजकल घर और बिल्डिंग बनाने के लिए लाल ईंट की जगह थर्मल पावर प्लांट की कोयले की राख (Fly Ash) से बनी ईंटें इस्तेमाल की जाने लगी हैं। इन ईंटों का चलन छोटे कस्बों और गांव में भी शुरू हो गया है।

इसके लिए 100 गज जमीन और कम से कम 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इस पर आप हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए निवेश का ज्यादातर हिस्सा मशीनरी में लगेगा। इस मशीन के जरिए ईंट बनाने के लिए कम से कम 5-6 लोगों की जरूरत पड़ती है। इससे हर दिन करीब 3,000 ईंट बनाए जा सकते हैं। इस निवेश में कच्चे माल की लागत शामिल नहीं की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें