Business Idea: बिना किसी निवेश के शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस बता रहे हैं, जिन्हें बिना किसी निवेश के शुरू किया जा सकता है। इसमें घाटा लगने के चांस बेहद कम है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 3:14 PM
फ्रीलांस राइटिंग, होम ट्यूशन जैसे तमाम काम के जरिए कर सकते हैं बंपर कमाई

Business Idea: बढ़ती महंगाई के बीच रोजमर्रा के खर्च चालाना इन दिनों मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे बिना किसी निवेश के कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको कुछ बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इसमें आप नौकरी के साथ भी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने टैलेंट के मुताबिक बेहतर प्लानिंग के साथ शुरू करना होगा। ये ऐसे बिजनेस हैं, जिनमें आपको ज्यादा भागदौड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आप हर महीने मोटी कमाई आसानी से कर सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे खास बिजनेस...

Vastu Consultant

वास्तु की प्राचीन संस्कृति के बारे में भारतीय अपने घरों और ऑफिस के प्रति बहुत जागरूक हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु उनके लिए स्वास्थ्य, धन और समृद्धि लाने में मदद करता है। अगर आपको वास्तु के बारे में अच्छी जानकारी है, तो आप वास्तु सलाहकार बन सकते हैं। यदि आपके सुझाव और तरकीबें लोगों के लिए काम करती हैं, तो आप कुछ ही समय में अच्छा पैसा कमाने लग जायेंगे। इसमें कुछ निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं।


फ्रीलांस राइटर

अगर आपको लिखना पसंद है। लिखने का कौशल आपके अंदर है तो आप घर बैठे किसी वेबसाइट के लिए फ्रीलान्स राइटिंग का काम कर सकते हैं। यह बिजनेस घर बैठे भी ऑनलाइन किया जा सकता है। आप इस बिजनेस अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आप जिस भाषा में लिख रहे हैं, उसमें पकड़ और विषय का ज्ञान बेहद जरूरी है।

Business Idea: सिर्फ 25,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी तगड़ी कमाई

Home-Tutor

बहुत से लोग चाहते हैं कि ट्यूटर उनके घर पर आएं। उनके बच्चों को बबेतर तरीके से घर में ही पढ़ाएं। ऐसे में अगर आप गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषयों में अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप बच्चों को पढ़ाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के समय में कुशल अध्यापकों की काफी डिमांड है।

Home bakery

आजकल लोग ताजा और बेहतर बेकिंग आइटम पसंद करते हैं। अगर आपके पास बेकिंग स्किल है, तो क्यों न अपने शौक को एक प्रोफेशन में बदल लें। इस बिजनेस में आपको निवेश करने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह ये है कि ऑर्डर मिलने के बाद ही सामान तैयार किया जाता है। आपको बेकिंग कौशल और कच्चे माल की जरूरत है। आप सोशल मीडिया के जरिए अपने बेकरी का विज्ञापन देकर अपने ग्राहक बना सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।