Business Idea: कम पैसे लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, कुछ ही दिन में होने लगेगी मोटी कमाई

Business Idea: लेमन ग्रास की खेती फरवरी से जुलाई के बीच आराम से कर सकते हैं। इसकी खेती सूखा प्रभावित इलाकों में भी की जा सकती है। एक बार लगाने पर 5 साल तक मुनाफा कमा सकते हैं

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 8:04 AM
Story continues below Advertisement
लेमनग्रास की खेती से एक हेक्टेयर में लाखों रुपये कमा सकते हैं।

Business Idea: अगर आप बेहद कम पैसे लगाकर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया देंगे जहां सिर्फ 20,000 रुपये खर्च करके लाखों रुपये महीने की कमाई कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं लेमनग्रास खेती (Lemon Grass Farming) के बारे में। इसे नींबू घास भी कहते हैं। इस खेती से तगड़ा मुनाफा कमाया (Earn money from farming) जा सकता है। इसकी खेती करने के लिए आपको सिर्फ 20,000 रुपये की जरूरत है। इन पैसों से आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। लेमनग्रास के बिजनेस को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने भी मन की बात इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि लेमन ग्रास की खेती से किसान अपने आप को तो आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं।

लेमन ग्रास की बाजार में भारी मांग

लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल की बाजार में काफी मांग है। लेमन ग्रास से निकलने वाला तेल कॉस्मेटिक्स, साबुन, तेल और दवा बनाने वाली कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यही वजह है कि मार्केट में इसके बेहतर दाम मिल जाते हैं। इस खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे सूखा प्रभावित इलाकों में भी लगाया जा सकता है। लेमनग्रास की खेती से आप सिर्फ एक हेक्टेयर से ही साल भर में करीब 4 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं। लेमन ग्रास खेती में खाद की कोई जरूरत नहीं पड़ती है इसके साथ ही इसे जंगली जानवरों के नष्ट करने का भी कोई डर नहीं है। एक बार फसल की बुवाई होने के बाद यह लगातार 5-6 साल तक तक चलती रहती है।

Business Idea: Strawberry की खेती से लाखों का मुनाफा, जानिए कैसे करें शुरू


कब उगाएं लेमन ग्रास

लेमन ग्रास की खेती करने का बेहतर समय फरवरी से जुलाई के बीच है। एक बार लगाने के बाद इसकी छह से सात बार कटाई होती है। एक साल में तीन से चार बार कटाई होती है। लेमन ग्रास से तेल निकाला जाता है। एक साल में एक कट्ठे जमीन से करीब 3 से 5 लीटर तेल निकलता है। इस तेल के दाम 1,000 रुपये से लेकर 1,500 रुपये हैं।

कटाई

लेमन ग्रास लगाने के 3 से 5 महीने बाद इसकी पहली कटाई की जाती है। लेमन ग्रास तैयार हुआ है या नहीं। इसका पता लगाने के लिए इसे तोड़कर सूंघें, सूंघने पर नींबू की तेज खुशबू आए तो समझ जाएं कि यह घास तैयार हो गई है। जमीन से 5 से 8 इंच ऊपर इसकी कटाई करें। दूसरी कटाई में प्रति कट्ठा 1.5 लीटर से 2 लीटर तेल निकलता है। तीन सालों तक इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ती है। लेमनग्रास की नर्सरी बेड तैयार करने का सबसे अच्छा समय मार्च-अप्रैल का महीना है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप एक हेक्टेयर में लेमन ग्रास की खेती करते हैं तो शुरुआत में 20,000 से 40,000 रुपये की लागत आएगी। एक बार फसल लगाने के बाद साल में 3 से 4 बार कटाई की जा सकती है। मेंथा और खस की तरह ही लेमन ग्रास की पेराई होती है। 3 से 4 कटाई पर करीब 100 से 150 लीटर तेल निकल आता है। एक हेक्टेयर से साल भर में करीब 325 लीटर तेल निकल जाएगा। तेल की कीमत करीब 1200-1500 रुपये प्रति लीटर होती है यानी 4 लाख से 5 लाख रुपये तक की कमाई आराम से हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।