Business Idea: तेल के व्यापार में सिर्फ एक बार करें निवेश, होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: बेहद कम जगह पर ऑयल मिल एक्सपेलर लगाकर खाने के तेल का बिजनेस शुरू किया जा सकता है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 9:25 AM
ऑयल मिल के बिजनेस में घर बैठे बन जाएंगे लखपति!

Business Idea: खाने वाला तेल (Edible oil) के बिना रसोई घर सूना रहता है। इस तेल की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है। कभी इसके दाम आसमान छूने लगते हैं तो कभी कीमतों में गिरावट भी दिखती है। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है। एक बार पैसे लगाने के बाद आपको लंबे समय तक मुनाफा ही मुनाफा मिलना है। गांव से लेकर शहर या किसी मेट्रो शहर में भी इसे शुरू करके बंपर कमाई की जा सकती है।

गांव में ऑयल मिल जरूर देखने को मिलती है। जिसमें सरसों के बीज से तेल निकाला जाता है। इसकी शुरुआत छोटे स्तर से की जा सकती है। इसे लगाने के लिए ऑयल एक्सपेलर मशीन (Oil Expeller Machine) की जरूरत पड़ती है।

कितनी आएगी लागत


सबसे पहले तेल निकालने वाली मशीन ऑयल एक्सपेलर को खरीदना होगा। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है। इसके बाद ऑयल मिल लगाने के लिए FSSAI से लाइसेंस हासिल करना होगा। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। अगर आपने इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया तो इसे गैर कानूनी माना जा सकता है। पूरा सेट-अप करने में करीब 3-4 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। हालांकि बड़े लेवल पर करेंगे तो थोड़ा खर्च बढ़ जाएगा। इस मशीन में बीजों को एक साथ डालकर प्रेस कर तेल निकाला जाता है। ऐसे में तेल और खली अलग हो जाती है। खली बेचकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। खली पशुओं को खिलाई जाती है।

Business Idea: बंजर जमीन पर वर्टिकल फार्मिंग से करें मोटी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

कितनी होगी कमाई

तेल को बाजार में पहुंचाने के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग का भी सहारा ले सकते हैं। टीन या बोतलों में पैक करके इसे बेचा जा सकता है। एक बार इस बिजनेस में निवेश की जरूरत पड़ती है। इसके बाद कई साल तक बंपर कमाई कर सकते हैं। कुछ ही महीनों में आपकी लागत भी निकल आएगी। इस बिजनेस में घाटा लगने की संभावना बहुत कम रहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।