Get App

Business Idea: तेल के व्यापार में सिर्फ एक बार करें निवेश, होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: बेहद कम जगह पर ऑयल मिल एक्सपेलर लगाकर खाने के तेल का बिजनेस शुरू किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 9:25 AM
Business Idea: तेल के व्यापार में सिर्फ एक बार करें निवेश, होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
ऑयल मिल के बिजनेस में घर बैठे बन जाएंगे लखपति!

Business Idea: खाने वाला तेल (Edible oil) के बिना रसोई घर सूना रहता है। इस तेल की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है। कभी इसके दाम आसमान छूने लगते हैं तो कभी कीमतों में गिरावट भी दिखती है। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है। एक बार पैसे लगाने के बाद आपको लंबे समय तक मुनाफा ही मुनाफा मिलना है। गांव से लेकर शहर या किसी मेट्रो शहर में भी इसे शुरू करके बंपर कमाई की जा सकती है।

गांव में ऑयल मिल जरूर देखने को मिलती है। जिसमें सरसों के बीज से तेल निकाला जाता है। इसकी शुरुआत छोटे स्तर से की जा सकती है। इसे लगाने के लिए ऑयल एक्सपेलर मशीन (Oil Expeller Machine) की जरूरत पड़ती है।

कितनी आएगी लागत

सबसे पहले तेल निकालने वाली मशीन ऑयल एक्सपेलर को खरीदना होगा। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है। इसके बाद ऑयल मिल लगाने के लिए FSSAI से लाइसेंस हासिल करना होगा। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। अगर आपने इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया तो इसे गैर कानूनी माना जा सकता है। पूरा सेट-अप करने में करीब 3-4 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। हालांकि बड़े लेवल पर करेंगे तो थोड़ा खर्च बढ़ जाएगा। इस मशीन में बीजों को एक साथ डालकर प्रेस कर तेल निकाला जाता है। ऐसे में तेल और खली अलग हो जाती है। खली बेचकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। खली पशुओं को खिलाई जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें