Business Idea: नौकरी के साथ घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ में एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो ऐसे बिजनेस में जरूर हाथ अजमाएं

अपडेटेड Dec 27, 2021 पर 8:27 AM
घर बैठे आसानी से लाखों रुपये कमाएं

Business Idea: अगर आप नौकरी कर रहे हैं इसके बाद भी अगर आप अपनी कमाई में इजाफा करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिसे आप घर बैठे आराम से कर सकते हैं। इसमें मामूली निवेश की ही जरूरत पड़ती है। इसमें आपकी आमदनी भी अच्छी होने लगेगी।

ऐसे बिजनेस से करें बंपर कमाई

ऑनलाइन क्लासेस - अगर आपकी पढ़ाई में रूचि है। किसी विषय में अच्छी कमांड है तो आप ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं। एक बार ये क्लासेस शुरू हो गईं तो आपकी कमाई बढ़ जाएगी। आप बैंक, SSC से लेकर सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन टीचर्स की अच्छई डिमांड है। कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो ऑनलाइन कोर्स के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं है।


यू ट्यूब के जरिए करें कमाई

यूट्यूब चैनल (Youtube) चैनल के जरिए भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप कैमरा फ्रैंडली हैं और आपके पास कंटेंट की भरमार है तो आप वीडियो बनाकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको यू-ट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर यूनिक वीडियो अपलोड करना होगा। देश में कई ऐसे चैनल हैं जो घर मोटी कमाई कर कर रहे हैं। जितना अधिक आपके वीडियो देखें जाएंगे, उतनी अधिक आपकी कमाई होगी।

Delhi Night Curfew: Covid-19 मामलों में उछाल के बीच राजधानी में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

ब्लॉग से कमाई

अगर आपको लिखने का शौक है तो आप ब्लॉगिंग (Blog) के जरिए भी अच्छी कमाई कर सकते हैँ। अगर बड़े स्तर पर ब्लॉगिंग करना चाहते हैं तो अपनी खुद की एक वेबसाइट बनवा सकते हैं। इसके प्रमोशन के लिए भी कई प्लेटफॉर्म हैं। जिसमें कुछ ही महीने में कमाई शुरू हो जाएगी। ब्लॉग जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं, उस पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी, अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।