Get App

Business Idea: सिर्फ 850 रुपये की मशीन से घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बता रहे हैं, जिसे शुरू कर आप अच्छी कमाई (Earn Money) कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2022 पर 8:23 AM
Business Idea: सिर्फ 850 रुपये की मशीन से घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
आलू की चिप्स से करें बंपर कमाई

Business Idea: कई लोग ऐसे हैं जिन्हें नौकरी से ज्यादा बिजनेस में दिलचस्पी होती है और हो भी क्यों ना। कोरोना काल ने बिजनेस की अहमियत को दोगुना कर दिया है। अगर ऐसे में आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी है पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल कर लें। हम आपको एक ऐसे खास बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं, जिसे शुरू कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। ये बिनजेस है आलू के चिप्स (Potato Chips Manufacturing Business) बनाने का।

इसके चिप्स को स्नैक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। आप इस बिजनेस को सिर्फ 850 रुपये की एक मशीन खरीदकर शुरू कर सकते हैं। बाद में आप इसमें और निवेश करके इसे बड़े पैमाने पर कर सकते हैं। बिजनेस आपका बड़ा होगा तो आमदनी और बढ़ सकती है।

बेहद कम निवेश से शुरू करें बिजनेस

जब भी कोई बिजनेस शुरू किया जाता है तो उसकी मशीनों के बारे में अनुमान लगाया जाता है कि इसके दाम 10,000-15,000 के होंगे। लेकिन यहां हम जिस मशीन के बारे में बता रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 850 रुपये है। इसके अलावा इसमें रॉ मैटेरियल के लिए भी कुछ खर्च करना पडेगा। हालांकि शुरुआती दौर में 100-200 रुपये में रॉ मैटेरियल मिल जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें