Get App

Business Idea: सिर्फ 30,000 रुपये खर्च करके कमाएं 70 लाख रुपये, जानिए इस सुपरहिट बिजनेस की खासियत

Business Idea: सफेदा यानी यूकेलिप्टस के पेड़ को कहीं भी उगाया जा सकता है। इसके लिए कोई खास जलवायु की जरूरत नहीं होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 1:18 PM
Business Idea: सिर्फ 30,000 रुपये खर्च करके कमाएं 70 लाख रुपये, जानिए इस सुपरहिट बिजनेस की खासियत
सफेदा की खेती किसानों को बना देगी मालामाल

Business Idea: आम तौर पर सड़कों के किनारे आपने लंबे-लंबे हरे भरे पेड़ देखें होंगे। ज्यादातर ये पेड़ सफेदा के हैं। लोग इन बेकार समझते हैं, लेकिन ये पेड़ हैं बड़े काम के। इनकी खेती से लाखों-करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन पौधों को उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं पड़ती है। साथ ही इसकी खेती के लिए खर्च भी मामूली ही होता है। इसके लिए कोई खास जलवायु की जरूरत नहीं पड़ती है। इन्हें कहीं भी उगाया जा सकता है।

ये पेड़ सीधा ही ऊपर ही ओर बढ़ते हैं। ऐसे में इन्हें लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। जानकारों का मानना है कि एक हेक्टेयर में सफेदा के 3000 पौधे लगाए जा सकते हैं। इनकी नर्सरी 7-8 रुपये में आसानी से मिल जाती है।

बता दें कि यह ऑस्ट्रेलियाई मूल का पेड़ है, लेकिन भारत में भी इसकी खेती बड़े स्तर पर की जाती है। इसके अन्य नामों के बारे में बात करें तो इसे गम, सफेदा, आदि के नाम से भी जाना जाता है। इन पेड़ों का इस्तेमाल हार्ड बोर्ड, लुगदी, फर्जीचर, पेटियां आदि को बनाने के लिए किया जाता है। भारत में मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, पंजाब जैसे कई राज्यों में इसकी खेती की जाती है। आमतौर पर एक पेड़ की ऊंचाई 40 से 80 मीटर तक हो सकती है। जब भी इन पेड़ों को लगाएं तो एक-दूसरे के बीच डेढ़ मीटर की दूरी रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें