Get App

Business Idea: बेहद कम पैसों में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने 50,000 रुपये की होगी कमाई

Business Idea: अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं तो कम पैसे लगाकर आसानी 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 5:41 PM
Business Idea: बेहद कम पैसों में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने 50,000 रुपये की होगी कमाई
ट्रैवल सेक्टर में बंपर कमाई

Business Idea: अगर आप घर बैठे बिजनेस करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जिसमें मामूली रकम निवेश करके हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। अगर आपकी ट्रैवल सेक्टर में दिलचस्पी हैं, तो यह आपके लिए सोने पे सुहागा होगा। आप एक सैकेंड हैंड कार खरीदकर उसे किराए पर देकर मोटी कमाई कर (Earn Money) सकते हैं। इस Small Business को आप OLA के साथ शुरू कर सकते हैं। आप इस बिजनेस के जरिए 50,000 रुपये तक की आसानी से कमाई कर सकते हैं।

दरअसल, ओला अपने प्लेटफॉर्म पर फ्लीट अटैच करने यानी एक साथ कई कारें जोड़ने का मौका मुहैया करा रही है। इस पर आप 2-3 कार के अलावा कई सारी कार जोड़कर बिजनेस कर सकते हैं। कार की संख्या आप अपनी मर्जी से बढ़ा सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है। ऐसे में जितनी कारें होंगी, उतनी ही कमाई भी बढ़ेगी।

OLA ने दी यह सुविधा

Ola छोटा बिजनेस शुरू करने वालों के लिए आसान प्रॉसेस मुहैया करा रही है। अब आप एक ही एप्लीकेशन से अपनी हर टैक्सी से होने वाली अर्निंग और परफॉर्मेंस की जानकारी ले सकते हैं। इसकी जानकारी Ola ने अपनी वेबसाइट पर दी है। इस बारे में ओला ने अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी है। ज्यादा जानकारी के लिए https://partners.olacabs.com/attach पर विजिट करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें