Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने लाखों रुपये कमाएं

Business Idea: यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे बेहद मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं, इसमें घाटा लगने के चांस कम है

अपडेटेड Dec 04, 2021 पर 9:07 AM
कबाड़ के बिजनेस से बंपर कमाई

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिससे तुरंत आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। इसे आप 10,000-15,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं और महीने लाखों रुपये की आसानी से कमाई हो जाएगी। फेस्टिव सीजन में इस बिजनेस में कमाई और बढ़ जाएगी। हम बात कर रहे हैं वेस्ट मैटेरियल (Recyling Business) यानी कबाड़ के बिजनेस के बारे में। यानी घर बैठे आप कबाड़ का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बिजनेस (Recycling Business Ideas) की काफी डिमांड है। इससे कई लोग अच्छी कमाई (Good Earning) कर चुके हैं तो चलिए आपको इस बिजनेस (Business) के बारे में बताते हैं।

शानदार है कबाड़ का बिजनेस


इस बिजनेस (Recycling Business Ideas) का दायरा बहुत बड़ा है। दुनियाभर में करीब 2 अरब टन से ज्यादा वेस्ट मटेरियल (Waste Material) हर साल जेनरेट होता है। वहीं अगर भारत के बारे में इसकी बात करें तो इसमें भी करीब 27.7 करोड़ टन से ज्यादा कबाड़ जेनरेट होता है।

भारी मात्रा में वेस्ट को मैनेज करना सबसे मुश्किल (Waste Management) काम है। ऐसे में अब लोग वेस्ट मटेरियल (Waste Material) से घर की सजावट के Items, Jewellery, Paintings जैसी चीजें तैयार करके इस बड़ी समस्या को बिजनेस (Business) में बदल दिया है। इस बिजनेस से लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं।

जानिए कैसे करें शुरू

इस बिजनेस (Recycling Business Ideas) को शुरू करने के लिए सबसे पहले आप अपने आसपास और अपने घरों के बेकार सामान (Waste Material) को इकठ्ठा करना होगा। आप चाहें तो नगर निगम (Municipal Council) से भी वेस्ट ले सकते हैं। कई कस्टमर्स भी वेस्ट मटेरियल (Waste Material) मुहैया कराते हैं। आप वहां से खरीदारी कर सकते हैं। इसके बाद उस कबाड़ की अच्छे से सफाई करना होगा। फिर अलग अलग समान की डिजाइनिंग और कलर (Uniform Designing and Coloring) करना होगा।

Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में सिर्फ 25,000 रुपये लगाएं, हर महीने लाखों रुपये कमाएं

कबाड़ (Waste Material) से आप काफी कुछ बना सकते हैं। जैसे कि टायर से सीटिंग चेयर (Tyre Seating Chair) बना सकते हैं। एमेजॉन पर इसकी कीमत 700 रुपये के आसपास है। इसके अलावा Cup, Wooden Craft, Kettle, Glass, Comb और Other Home Decorations सामान भी बना सकते हैं। आखिर में मार्केटिंग का काम (Marketing Job) शुरू होता है। ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट (E-commerce company Amazon and Flipkart) पर इसे बेच सकते हैं। इसे आप Online और Offline दोनों ही Platform पर बेच सकते हैं।

हर महीने 10 लाख रुपये की कमाई

न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, द कबाड़ी डॉट कॉम स्टार्टअप (The Kabadi!com startup) के मालिक शुभम ने इस बिजनेस की शुरुआत एक रिक्शा, एक ऑटो और तीन लोगों के साथ मिलकर घर-घर जाकर कबाड़ उठाना शुरू किया। आज इनका एक महीने का टर्न ओवर आठ से दस लाख रुपये तक पहुंच चुका है। कंपनी महीने में 40 से 50 टन कबाड़ उठाते हैं। दो साल पहले चार लोगों के साथ इस कंपनी की शुरुआत हुई थी। आज इस कंपनी में 28 लोगों को रोजगार मिल चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।