Get App

Business Idea: बंजर जमीन पर वर्टिकल फार्मिंग से करें मोटी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: यह वर्टिकल फार्मिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें अगर आप 1 एकड़ में खेती करते हैं, तो इसकी पैदावार 100 एकड़ के बराबर मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 3:57 PM
Business Idea: बंजर जमीन पर वर्टिकल फार्मिंग से करें मोटी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
कम जमीन पर वर्टिकल फार्मिंग से होगी अच्छी कमाई

Business Idea: मौजूदा दौर में जिस तरीके से आबादी में इजाफा हो रहा है, इससे खेती का आकार सिकुड़ रहा है। ऐसे में अब वो दिन दूर नहीं, जब फैक्ट्रियों में साग-सब्जियां उगाई जाने लगेंगी। इजराइल ने एक नई टेक्नोलॉजी के जरिए खेती करनी शुरू कर दी है। इसका नाम वर्टिकल फार्मिंग (Vertical Farming) है। इतना ही नहीं भारत में भी इस टेक्नोलॉजी के जरिए खेती शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में एक कंपनी A S Agri and Aqua LLP का ऐसा ही प्रोजेक्ट चल भी रहा है, जिसमें हल्दी की खेती (How to do vertical farming of turmeric) की जा रही है।

यह वर्टिकल फार्मिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें अगर आप 1 एकड़ में खेती करते हैं, तो इसकी पैदावार 100 एकड़ के बराबर मिलेगी। यानी एक एकड़ में ही जो आपको एरिया मिलता है, उसमें 100 एकड़ के बराबर एरिया मिल जाता है।

जानिए क्या है वर्टिकल फार्मिंग

वर्टिकल फार्मिंग के लिए एक बड़ा सेट बनाना होता है। जिसका तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है। फिर इसमें करीब 2-3 फुट के लंबे और चौडे कंटेनर्स में वर्टिकल तरीके से पाइप सेट कर दिया जाता है। इसमें ऊपर का हिस्सा खुला रखा जाता है। जिसमें हल्दी की खेती होती है। वैसे तो वर्टिकल फार्मिंग अधिकतर लोग हाइड्रोपोनिक या एक्वापोनिक तरीके से करते हैं, जिसमें मिट्टी का इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन इसमें मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। तापमान को कंट्रोल करने के लिए फॉगर्स लगाए जाते हैं, जो तापमान बढ़ते ही पानी का फुहारा बरसाने लगते हैं और तापमान सामान्य हो जाता है। इसमें एक बार पाइप लगाने के बाद लंबे समय तक पाइप बदलने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें