Get App

Vishwakarma Scheme: विश्वकर्मा योजना को मोदी कैबिनेट की मंजूरी! 1 लाख रुपये तक का मिलेगा लोन, जानें- किसे मिलेगा इसका लाभ?

Vishwakarma Scheme: प्रधानमंत्री मोदी ने मंलगवार को कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के कई समुदायों को नई ताकत देने के लिए अगले महीने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर 'विश्वकर्मा योजना' शुरू की जाएगी। उन्होंने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना भारत के लाखों व्यवसाइयों और कारीगरों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगी

Akhileshअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 5:19 PM
Vishwakarma Scheme: विश्वकर्मा योजना को मोदी कैबिनेट की मंजूरी! 1 लाख रुपये तक का मिलेगा लोन, जानें- किसे मिलेगा इसका लाभ?
Vishwakarma Yojana: ट्रेडिशनल स्किल्स में काम करने वाले कामगारों को इस योजना का फायदा मिलेगा

ग्रामीण और शहरी भारत के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को समर्थन देने के लिए 'पीएम विश्वकर्मा (Vishwakarma Scheme)' योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस योजना के जरिए सरकार कामगारों को एक लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'विश्वकर्मा योजना' को मंजूरी प्रदान कर दी। इस योजना के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के तहत कौशल कार्यों को बढ़ाने वाले कामगारों का कौशल विकास किया जाएगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाख परिवारों को सहायता मिलेगी।

1 परिवार से 1 व्यक्ति को मिलेगी सहायता

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्ण ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 1 परिवार से 1 व्यक्ति को यह सहायता मिलेगी। मंत्री ने बताया कि गांवों के कॉमन सर्विस सेंटर में रजिस्ट्रेशन होगा और 3 स्तरों पर फाइनल चयन होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों की मदद जरूरी होगी, लेकिन सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।

वैष्णव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में बताया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पारंपरिक कौशल वाले लोगों का समर्थन करने के लिए 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत उदार शर्तों पर 1 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें