Aadhaar Card के बिना भी CoWIN पोर्टल पर करा सकते हैं बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरा तरीका

16 मार्च को सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए भी टीकाकरण की सुविधा की शुरुआत कर दी है

अपडेटेड Mar 19, 2022 पर 12:19 PM
Aadhaar Card के बिना भी CoWIN पोर्टल पर करा सकते हैं बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरा तरीका

कोरोना महामारी से बचाने में कोविड वैक्सीनेशन ने बड़ा रोल निभाया है। देश में केंद्र की मोदी सरकार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार का लगातार फोकस कोविड टीकाकरण का दायरा बढ़ाना है। 16 मार्च को सरकार ने 12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए भी टीकाकरण की सुविधा की शुरुआत कर दी है। इसके लिए बच्चों को टीकाकरण के लिए Cowin ऐप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि 12 से 14 साल तक के बच्चों को सरकारी केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि 12 से 14 साल तक के बच्चों को Corbevax वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएगी। 16 तारीख बुधवार को जब इसकी शुरुआत हुई थी, तो 4 लाख बच्चों ने वैक्सीन लगाया था। लेकिन काफी सारे बच्चे वैक्सीन के लिए अप्लाई इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास आधार कार्ड नहीं है। अगर आपके बच्चे का भी अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि सरकार ने इसके लिए भी ऑप्शन दिया है। इसके जरिए आप बिना आधार कार्ड के बच्चे को वैक्सीन लगवा सकते हैं।

आधार के अलावा इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से भी करा सकते हैं Cowin ऐप पर रजिस्ट्रेशन


पैन कार्ड

पासपोर्ट

विकलांगता पहचान पत्र

राशन कार्ड में बच्चे का नाम

स्कूल की आईडी

बच्चे का करा सकते हैं Cowin पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले www.cowin.gov.in पर क्लिक करें।

इसके बाद Register/Sign In ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें।

इसके बाद ओटीपी डालकर बच्चे का रजिस्ट्रेशन करें।

फिर इसके बाद Add Member ऑप्शन पर क्लिक करें।

बच्चे का नाम, उम्र, लिंग और जन्म का साल आदि जानकारी भरें।

इसके बाद इसे Confirm कर दें और आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

फिर Slot Booking के अनुसार बच्चे और एक आईडी प्रूफ लेकर वैक्सीनेशन सेंटर जाएं और वैक्सीन लगवा लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।