Credit Card: ओमीक्रोन की वजह से जनवरी महीने में क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च में आई गिरावट

Credit Card: RBI के डेटा के मुताबिक, जनवरी में क्रेडिट कार्ड से किया जाने वाला खर्च महीने-दर-महीने आधार पर 6 फीसदी घटकर घटकर 87.7 लाख करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 2:50 PM
क्रेडिट कार्ड से खर्च करने में कतरा रहे हैं लोग!

Credit Card: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के चलते जनवरी महीने में क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च में गिरावट आई है। जनवरी 2022 में क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाला खर्च घटकर 87.7 लाख करोड़ रुपये रहा है, जबकि दिसंबर में ये खर्च 93.9 लाख करोड़ रुपये रहा था। RBI द्वारा जारी किए गए डाटा में यह बात सामने आई है। माना जा रहा है कि नए वेरिएंट ओमीक्रोन के चलते कई राज्यों में कई तरह की पाबंदी लगा दी गई थी।

RBI के डेटा के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में त्योहारी सीजन के चलते क्रेडिट कार्ड स्पेंडिंग एक लाख करोड़ रुपये जा पहुंचा था। जानकारों का मानना है कि खर्च की गति में कमी आई हैस लेकिन यह एक अस्थाई झटका है।

दिसंबर महीने में साल-दर-साल आधार पर भी क्रेडिट कार्ड खर्च में गिरावट दर्ज की गई थी। दिसंबर 2020 में क्रेडिट कार्ड खर्च 47 फीसदी के मुकाबले दिसंबर 2021 में 35 फीसदी रह गया। हालांकि, सालाना आधार पर जनवरी 2022 में खर्च बढ़कर 64.7 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि कोरोना महामारी के पूर्व के समय से कोरोना महामारी के बाद के काल में क्रेडिट कार्ड से किए जाने खर्च में बढ़ोतरी आई है।


क्या है वजह

एक विदेशी ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड खर्च पूर्व-महामारी के दिनों के मुकाबले अधिक है। जनवरी के आंकड़े में गिरावट आई है। जो कि ओमीक्रोन की वजह से हुआ है। जब पाबंदियों में ढील दी जाएगी तो इसमें सुधार होगा।

एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से सबसे ज्यादा हुए खर्च

जनवरी 2022 में HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI कार्ड्स के क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च में कमी आई है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले खर्च में 8 फीसदी की कमी आई है और ये 21.7 लाख करोड़ रुपये रहा। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का खर्च महीने-दर महीने आधार पर 5 फीसदी घटकर 18.8 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि SBI कार्ड्स होल्डर्स ने 2 फीसदी ज्यादा क्रेडिट कार्ड से खर्च किया और ये 19 लाख करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा Axis Bank के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स ने खूब इस्तेमाल किया। इसमें 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 7.6 लाख करोड़ रुपये रहा।

Aayushman Bharat: जानें कैसे बनवाएं आयुष्मान भारत का कार्ड, मिलता है 5 लाख रुपये का फायदा

जनवरी महीने में 130,000 क्रेडिट कार्ड हुए जारी

जनवरी में जारी किए गए 130,000 नए क्रेडिड कार्ड जारी किए गए हैं। ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और SBI के कार्ड शामिल हैं। ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा 2.40 लाख नए क्रेडिट कार्ड जारी किए है। ICICI बैंक का ऐमजॉन के साथ को-ब्राडेंड क्रेडिट कार्ड इस संख्या को बढ़ाने में सबसे बड़ा मददगार साबित हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।