Alert! 31 मार्च से पहले में निपटा आधार- पैन लिंक, Dmat नॉमिनी, टैक्स बचाने जैसे 8 काम, वरना होगा भारी नुकसान

Financial Year 2021-22: अगले 10 दिनों में पैसे से जुडे़ ये आठ काम निपटा लें ताकि आपको आगे कोई परेशानी न हो

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 5:52 PM
31 मार्च से पहले में निपटा आधार- पैन लिंक, Dmat नॉमिनी, टैक्स बचाने जैसे 8 काम, वरना होगा भारी नुकसान

Financial Year 2021-22: अगले 10 दिनों में पैसे से जुडे़ ये आठ काम निपटा लें ताकि आपको आगे कोई परेशानी न हो। डीमैंट अकाउंट बंद न हो जाए इसके लिए नॉमिनी का नाम फाइल कर दें। 31 मार्च से पहले पैन को आधार से लिंक करा दें ताकि 10,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। टैक्स छूट का फायदा उठाने के लिए अगले 10 दिनों में निवेश करना होगा। 1 अप्रैल 2022 से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा। यहां आपको ऐसे ही 8 कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको 31 मार्च तक निपटा लेने हैं।

1 आधार-पैन लिंक

आधार और पैन नंबर को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है। यदि आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो 31 मार्च से पहले आधार और पैन कार्ड को लिंक करा लीजिए। ऐसा नहीं करने पर आपका पैन कार्ड एक्टिव नहीं रहेगा और आप कोई भी फाइनेंशियल कामों को नहीं कर पाएंगे।


2 टैक्स बचाने के लिए करें निवेश

वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए आयकर में छूट पाने के लिए आपको 31 मार्च 2022 तक निवेश करना होगा। यानी टैक्स सेविंग विकल्पों पर निवेश करना होगा।

3 एडवांस टैक्स

इनकम टैक्स की धारा 208 के तहत 10 हजार रुपये से ज्यादा की टैक्स देनदारी वाले टैक्सपेयर्स एडवांस टैक्स दे सकते हैं। वह इसका 4 किश्तों में दे सकता है। इसकी अंतिम किश्त का पेमेंट 15 मार्च तक कर सकते हैं।

4 इनकम टैक्स रिटर्न

यदि आपने अभी तक असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) नहीं दाखिल नहीं किया है तो यह काम 31 मार्च तक किया जा सकता है। साथ ही इस तारीख तक रिवाइज आईटीआर भी दाखिल किया जा सकता है।

5 बैंक खाते की KYC

पहले बैंक खाता KYC अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 थी लेकिन कोरोना के कारण ये तारीख आगे बढ़ा दी गई। आरबीआई ने केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख को 31 मार्च 2022 कर रखी है। 31 मार्च तक बैंक खाते यानी सेविंग अकाउंट की केवाईसी करा लीजिए।

6 पीएम किसान खाते की केवाईसी

अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाई सी करा लें। ताकि, आपको बिना रूकावट 11वीं किस्त मिल सके। ये काम 31 मार्च से पहले करा लें।

7 डिमैट खाते में जोड़े नॉमिनी

अगर आप शेयर बाजार में शेयर खरीदते और बेचते हैं। खरीद-बिक्री करते हैं तो डिमैट खाता में नॉमिनी का नाम जुड़वा लें। यदि किसी को नॉमिनी नहीं बनाना चाहते है तो ऑप्ट आउट नॉमिनेशन फॉर्म भर दें। वरना 31 मार्च 2022 के बाद आपका डिमैट खाता एक्टिव नहीं रहेगा।

8 म्यूचुअल फंड को आधार से जोड़ें

म्युचुअल फंड को अब निवेशकों के आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य है। एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को लोगों के आधार नंबर को अपडेट करना होगा और सभी म्युचुअल फंड को आधार से जोड़ना होगा। ये काम 31 मार्च तक कर लेना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।