Alert: कल तक निपटा लें अपने Driving License से जुड़ा यह काम, वरना बाद में होंगे परेशान

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) से जुड़ी यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है

अपडेटेड Mar 11, 2022 पर 12:31 PM
Alert: कल तक निपटा लें अपने Driving License से जुड़ा यह काम, वरना बाद में होंगे परेशान

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) से जुड़ी यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास भी हाथ से लिखा हुआ पुराना ड्राइलिंग लाइसेंस है तो उसे ऑनलाइन बनवाने के लिए आपके पास दो दिन का समय बचा है। परिवहन विभाग (Transport Department) ने पुराने ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन रजिस्टर करने के लिए दो दिन का समय बचा है। अब आपके पास इसे ऑनलाइन रजिस्टर (Online Registration) करने और डिजिटल नया DL कार्ड बनवाने का आखिरी मौका है।

12 मार्च तक बनवा सकते हैं पुराने डीएल का नया DL

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का कहना है कि बैकलॉग एंट्री के जरिये पुराने हाथों से लिखे ड्राइविंग लाइसेंस को डिजिटल बनाने की सुविधा कल 12 मार्च तक ही मिलेगी। भारत सरकार के सारथी वेब पोर्टल पर कल तक आप अप्लाई कर सते हैं। इसके बाद बैकलॉग में जाकर एंट्री नहीं हो पाएगी।


सरकार ने जारी किये ये आदेश

भारत सरकार के निर्देशों के बाद ड्राइविंग लाइसेंसधारक जिन्हे डीएल के तौर पर बुकलेट मिली है या हाथों से पेन के जरिये लिखा डीएल मिला है वह सभी ऑनलाइन डिजिटल किये जाएंगे। आपको 12 मार्च की शाम 4 बजे तक सभी राज्यों के जिला ट्रांसपोर्ट ऑफिसों के मूल लाइसेंस के साथ ऑनलाइन एंट्री करान होगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सभी RTO को आदेश जारी कर दिये हैं।

पुराने डीएल का क्या होगा

हाथों से लिखकर बनाए डीएल के भीगने, फटने या खराब होने का डर हमेशा बना रहता है। अब ये डीएल सरकार चलन से हटाना चाहती है। इसकी जगह चिप वाले कार्ड हैं जिसमें खराब होने का खतरा लगभग नहीं के बराबर है। साथ ही लाइसेंस चेकिंग के दौरान नकली डीएल होने का खतरा भी नहीं होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।