घर बैठे आसानी से बन जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, बस फॉलो करें ये चार ऑनलाइन स्टेप्स

Online Driving License: सड़क परिवहन मंत्रालय ऑनलाइन तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दे रहा है। अगर आपको घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना लाइसेंस बनवाना है तो आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन तरीके से आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ही अप्लाई कर पाएंगे

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 2:32 PM
Online Driving License: सड़क परिवहन मंत्रालय ऑनलाइन तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दे रहा है

Driving License हमारे लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। रोड पर गाड़ी चलाने के लिए हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है। बिना इसके हम रोड पर गाड़ी लेकर नहीं निकल सकते हैं। हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना काफी लंबा और झंझटी काम है। इसके लिए आपको RTO ऑफिस के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। लेकिन आप बिना RTO ऑफिस गए ऑनलाइन तरीके से भी ड्राइविंग लाइसेंस क लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सड़क परिवहन मंत्रालय देता है सुविधा

सड़क परिवहन मंत्रालय ऑनलाइन तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दे रहा है। अगर आपको घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना लाइसेंस बनवाना है तो आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन तरीके से आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ही अप्लाई कर पाएंगे। परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए आपको RTO ऑफिस जाना होगा।

1 फरवरी से बदल जाएंगे 6 नियम, आम जनता को नए रूल्स से यहां होगा फायदा


पहले बनेगा लर्निंग DL

ऑनलाइन तरीके से आपको सबसे पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होगा। लर्निंग लाइसेंस के बाद ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बन पाएगा। साथ ही ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए आप टेस्ट भी कहीं से भी दे सकते हैं। लेकिन परमानेंट लाइसेंस के लिए आपको RTO जाकर ही टेस्ट देना होगा।

क्या है पूरा प्रॉसेस

1- ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद लिस्ट से लर्नर्स लाइसेंस अप्लाई के ऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको घर से टेस्ट देने के ऑप्शन को चुनना होगा।

2- इसके बाद आपको देश में जारी किए गए बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले आवेदन के बॉक्स पर चेक करके और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आधार कार्ड की डिटेल्स और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद जनरेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद, सभी विवरणों को वेरिफाई भी करना जरूरी है। फिर नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए बॉक्स चेक करें। इसके बाद आपको वेरिफाई के बटन पर क्लिक करना होगा।

3- इसके अगले स्टेप में आपको लाइसेंस फीस की पेमेंट के ऑप्शन को चुनना होगा। जिसके बाद आप टेस्ट के लिए आगे बढ़ सकते हैं। टेस्‍ट के लिए आगे बढ़ने के लिए 10 मिनट का ड्राइविंग निर्देश वीडियो देखना जरूरी है। ट्यूटोरियल वीडियो खत्म होने के बाद, टेस्‍ट के लिए एक OTP और पासवर्ड रजिस्‍टर्ड फोन नंबर पर आएगा। टेस्‍ट शुरू करने के लिए एक फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद आपको अपने डिवाइस पर फ्रंट कैमरा ठीक करके टेस्ट को शुरू करना होगा।

4- टेस्ट में आपसे 10 सवाल पूछे जाएंगे जिनमें आपको छह सवालों के सही जवाब देने होंगे। टेस्ट क्लियर करने के बाद लाइसेंस का लिंक रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजा जाएगा। अगर टेस्ट क्लियर नहीं होता है तो 50 रुपए फिर से टेस्‍ट के लिए देने होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।