Electricity Bill: आजकल हर कोई चाहता है कि बिजली का बिल कम आए। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। बहुत से लोग बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान रहते हैं। वो इसी उलझन में रहते हैं कि आखिर बिजली बिल (Electricity Bill) को कैसे कम किया जाए? हर महीने जैसे ही भारी-भरकम बिजली का बिल आता है तो देखकर टेंशन बढ़ जाती है। हालांकि बिना बिजली के हमारा काम भी नहीं चल सकता। इसकी वजह ये है कि पंखा, फ्रिज, टीवी, हीटर, वाशिंग मशीन, कूलर, एसी जैसी तमाम रोजमर्रा की ऐसी चीजें हैं। जिनके बिना गुजारा संभव नहीं है। इन सबके इस्तेमाल से ही बिजली बिल बढ़ने लगता है।
