मोदी सरकार ने आम लोगों को किया अलर्ट, सबसे बड़े हैकर ने दी साइबर अटैक की धमकी, बचाएं अपना डेटा

देशभर में भारत सरकार ने साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, सबसे बड़े हैकर ने साइबर अटैक की धमकी दी है। इसके बाद मोदी सरकार ने आम लोगों को लिए अलर्ट जारी कर दिया है। सबसे बड़े हैकर ग्रुप में से एक ने भारतीय वेबसाइटों और क्रिटकल वेबसाइटों पर साइबर अटैक करने क ऐलान किया है

अपडेटेड Dec 08, 2023 पर 6:02 PM
Story continues below Advertisement
देशभर में भारत सरकार ने साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देशभर में भारत सरकार ने साइबर हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, सबसे बड़े हैकर ने साइबर अटैक की धमकी दी है। इसके बाद मोदी सरकार ने आम लोगों को लिए अलर्ट जारी कर दिया है। सबसे बड़े हैकर ग्रुप में से एक ने भारतीय वेबसाइटों और क्रिटकल वेबसाइटों पर साइबर अटैक करने क ऐलान किया है। भारत सरकार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सभी को अलर्ट जारी किया है।

भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट

सरकार ने मंत्रालय और सभी विभागों को अब किसी भी अनधिकृत पहुंच को रोकने के लिए अपने साइबर सेफ्टी उपायों को बढ़ाने में सक्रिय रूप से लगाने के लिए कहा है। उन्हें साइबर हाइजिन ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoPs) का पालन करने के लिए कहा गया है। अपनी सभी डेटा को सेफ करने और हैकिंग से बचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।


सभी केंद्रीय एजेंसी हुई सतर्क

केंद्रीय एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क हो गई है। साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर के हेल्थ सेक्टर प्राइमरी टारगेट होना चाहिए। इस बढ़ी हुई चिंता का कारण यह सेक्टर है जो हर समय हैकरों के रडार पर बना रहता है। खासकर कोविड-19 महामारी के बाद ये खतरा बढ़ गया है। एजेंसियों ने सक्रिय रूप से संबंधित मंत्रालयों और विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा है। ताकि, अगर ऐसा कोई भी साइबर अटैक होता है, तो उनकी कोशिशों को समय पर खत्म किया जा सके।

पाकिस्तान के हैकर ने किया साइबर पार्टी का ऐलान

साइबर खतरों के लिए कुख्यात पाकिस्तान और इंडोनेशिया के हैकर समूहों ने 11 दिसंबर को एक 'साइबर पार्टी' की ऐलान किया है। यह ऐलान उनके टेलीग्राम चैनल पर किया गया था, जहां वे गर्व से 4,000 से अधिक की सदस्यता का दावा करते हैं। इसी समूह ने पहले 12,000 सरकारी वेबसाइटों को निशाना बनाते हुए "रेड नोटिस" जारी किया था। संयुक्त राज्य अमेरिका, स्वीडन और इज़राइल जैसे देशों पर भी हमला करने की कोशिशें की है।

रिटेल निवेशकों के लिए अच्छी खबर! SEBI लाएगा निवेश का नया साधन, मिलेगा म्यूचुअल फंड से भी ज्यादा रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।