अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मेंबर हैं और आपका पीएफ अकाउंट है तो आपके लिए उसमें ई-नॉमिनी बनाना बेहद ही जरूरी है। लगभग हर एक तरह की सेविंग पॉलिसी जैसे कि लाइफ इंश्योरेंस, बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड, प्रोविडेंट फंड और इस तरह की दूसरी पॉलिसी में नॉमिनी बनाना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए भी जरूरी है ताकि खाताधारक की मृत्यु की बाद उसके अकाउंट में जमा रकम उसके नॉमिनी को दी जा सके।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मुताबिक पीएफ खाते में नॉमिनेशन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि खाताधारक की मृत्यु के बाद उसके अकाउंट में जमा पैसे उसके नॉमिनी को ट्रांसफर किए जा सकें। पीएफ खाते में हर एक नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का कुछ हिस्सा जमा होता है। बता दें कि पीएफ खाते में नॉमिनेशन की कोई भी आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। इसे कभी भी किया जा सकता है। ई-नॉमिनेशन, ई-साइन के साथ किया जा सकता है। केवल आधार वेरिफाइड यूजर ही ई-नॉमिनेशन कर सकते हैं।
ई-नॉमिनेशन का पूरा प्रोसेस
ई-नॉमिनेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होगा। यहां पर आपको अपने फैमिली के सदस्यों को ऐड करना होगा। इसके बाद आपको उन सभी के फोटो और आधार कार्ड को अपलोड करना होगा। एक बार यह प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका एक पीडीएफ तैयार होगा। इसके बाद आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए आपको पीडीएफ पर ई-साइन करना होगा। बिना इसके ई-नॉमिनेशन पूरा नहीं माना जाएगा।
ई-साइन करने का पूरा प्रोसेस
ई-साइन करने के लिए सबसे पहले आपको ई-साइन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आएगा। वहां पर आपको चेक बॉक्स को चुनना होगा। इसके बाद एक अगले पेज पर आधार बेस्ड ई ऑथेंटिकेशन के दो ऑप्शन आएंगे। पहला आधार नंबर और दूसरा वर्चुएल आईडी। आपको इन दोनों को दर्ज करना होगा और वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सभी सदस्यों के आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। जिसे दर्ज करने बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते है सारी डिटेल ईपीएफओ के डेटाबेस में सेव हो जाएगी।