EPFO: 50 लाख लोगों ने किया ई-नॉमिनेशन, मिलते हैं कई फायदे, क्या आपने कराया?

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन जरूरी कर दिया है

अपडेटेड Feb 11, 2022 पर 6:13 PM
EPFO: 50 लाख लोगों ने किय ई-नॉमिनेशन, मिलते हैं कई फायदे, क्या आपने कराया?

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन जरूरी कर दिया है। EPFO ने इस बारे में कई बार ट्वीट कर भी कहा है कि सब्सक्राइबर्स को अपने परिवार को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध कराने के लिए ई-नॉमिनेशन को भरना चाहिए। यह प्रक्रिया आसान है और इसका यूट्यूब लिंक भी शेयर किया हुआ है। अब ईपीएफओ ने बताया कि करीब 50 लाख से ज्यादा सदस्यों ने ई-नॉमिनी फाइल कर दिया है।

ईपीएफओ ने ट्विट करके जानकारी दी और बताया कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक 50 लाख से ज्यादा सदस्यों ने ईपीएफओ पोर्टल पर ई-नॉमिनी फाइल किया है। पहले ई-नॉमिनी फाइल करने का अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 थी लेकिन फिर इसे आगे बढ़ा दिया लेकिन अब इसकी कोई डेडलाइन नहीं है।

 


आप ऑनलाइन जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम

नॉमिनेशन को ऑनलाइन भरने के लिए सब्सक्राइबर्स को EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद सर्विस ऑप्शन में जाकर ड्रॉपडाउन में फॉर एंप्लॉयीज को चुनें। इसके बाद मेंबर UAN/Online Service (OCS/OTCP) पर क्लिक करें।

इसमें अपने UAN और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। अपने फैमिली डिक्लेयरेशन को अपडेट करने के लिए यस पर क्लिक करें। इसके बाद ऐड फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। इसमें नॉमिनेशन डिटेल्स पर क्लिक कर साझा की जाने वाली कुल राशि भरें।

इसके बाद सेव EPF नॉमिनेशन पर क्लिक करें। OTP जेनरेट करने के लिए ई-साइन पर क्लिक करें। सब्सक्राइबर के आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। OTP को सबमिट करें और आपका ई-नॉमिनेशन रजिस्टर्ड हो जाएगा।

इसमें एक से अधिक नॉमिनी को जोड़ा जा सकता है और इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट जमा कराने की जरूरत नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।