अगर आप ईपीएफओ (EPFO) के मेंबर हैं और ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। दरअसल ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 जून यानी सोमवार है। अगर आप भी ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप 26 तारीख से पहले पहले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
क्या फिर से बढ़ाई जा सकती है इसकी डेडलाइन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में अपने सदस्यों की इससे जुड़ी कई सारी समस्याओं का समाधान भी किया है। हालांकि फिर भी कई सारे सदस्य इसे लेकर कंफ्यूजन की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। जिस वजह से कई सारे एक्सपर्ट्स ऐसा अनुमान लगा रहे हैं इसकी डेडलाइन को फिर से बढ़ाया जा सकता है। हालांकि ऐसा होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है क्योंकि इससे पहले ही इसे दो बार बढ़ाया जा चुका है।
कितना सही है आपके लिए यह ऑप्शन
बता दें कि ज्यादा पेंशन का फायदा सभी EPFO मेंबर्स के लिए एक समान नहीं होगा। एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुनने से पहले अपने रिटायरमेंट गोल पर और फाइनेंशियल जरूरतों पर फोकस करना चाहिए। एकेएम ग्लोबल के टैक्स पार्टनर संदीप सहगल ने CNBC को कहा कि ज्यादा पेंशन को लंबी अवधि में रिटायरमेंट लक्ष्यों के नजरिए से देखा जाना चाहिए। इससे रिटायरमेंट के बाद लोगों को ज्यादा मंथली पेंशन मिलेगी। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है जिनके पास रिटायरमेंट के बाद इनकम का कोई सोर्स नहीं है। वहीं अगर आपके पास रिटायर होने के बाद भी कमाई के दूसरे सोर्स मौजूद हैं तो आपके लिए यह ऑप्शन उतना फायदेमंद साबित नहीं होगा। वहीं मासिक पेंशन टैक्सेबल भी होगी। लेकिन रिटायरमेंट के बाद दी गई एकमुश्त रकम पर आपको छूट मिलेगी।