EPFO: एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाजेशन (EPFO) ने हाल में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की दरें तय की थी। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय किया है। ब्याज तय होने के बाद से ज्यादातर सभी नौकरीपेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ (Provident Fund - PF) का ब्याज उनके खाते में जल्द से जल्द आएगा। अगर मीडिया में आ रही खबरों को माने तो ईपीएफओ पीएफ पर ब्याज जून महीने तक ट्रांसफर कर सकता है।
जून तक आ सकता है पीएफ का पैसा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जून में पीएफ का ब्याज अंशधारकों के खातों में आ सकता है। हालांकि, अभी इस पर सरकार या ईपीएफओ की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। ईपीएफओ के तय किये गए ब्याज पर एक बार वित्त मंत्रालय की मुहर लगना भी बाकी है।
बीते 10 साल में सबसे कम ब्याज
सरकार से इस बार नौकरीपेशा लोगों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि यह ब्याज पिछले 40 साल में सबसे कम है। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय की है, यह पिछले 10 साल में सबसे कम ब्याज है। सरकार के इस फैसले से EPFO के करीब 6 करोड़ लोगों को झटका लगा है। पिछले फिस्कल ईयर में PF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था।
इतना कम ब्याज कभी नहीं मिला
एक तरफ महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ सरकार ने PF पर मिलने वाला ब्याज घटा दिया है। फिस्कल ईयर 1977-78 में EPFO ने 8% ब्याज दर तय किया था। उसके बाद अब जाकर इतना कम ब्याज मिल रहा है। अभी तक 8.25% या इससे ज्यादा ब्याज मिलता रहा है।
इसके पहले कितना मिलता था ब्याज?
EPFO ने फिस्कल ईयर 2019-2020 में 8.5% ब्याज दिया था। उसके बाद फिस्कल ईयर 2020-2021 में भी 8.5% ही ब्याज मिला था। जबकि 2018-19 में EPFO ने 8.65% ब्याज दिया था। फिस्कल ईयर 2017-18 में 8.55% ब्याज मिला। फिसक्ल ईयर 2016-17 में 8.65% ब्याज मिला और फिस्कल ईयर 2015-16 में 8.8% ब्याज मिला था।