EPFO: एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाजेशन (EPFO) ने हाल में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की दरें तय की थी। EPFO ने फिस्कल ईयर 2021-2022 के लिए ब्याज दर 8.1% तय किया है। ब्याज तय होने के बाद से ज्यादातर सभी नौकरीपेशा इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पीएफ (Provident Fund - PF) का ब्याज उनके खाते में जल्द से जल्द आएगा। अगर मीडिया में आ रही खबरों को माने तो ईपीएफओ पीएफ पर ब्याज जून महीने तक ट्रांसफर कर सकता है।
