EPFO new Pension Scheme: ईपीएफओ (EPFO) नई पेंशन स्कीन लाने की योजना बना रहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह नई पेंशन योजना होली तक आ सकती है। ईपीएफओ की नई पेंश योजना का फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी बेसिक इनकम 15,000 रुपये या इससे ज्यादा है। ऐसे कर्मचारी जो अनिवार्य रूप से ईपीएफओ की इम्प्लाइज पेंशन स्कीम (Employees' Pension Scheme) 1995 यानी EPS-95 के दायरे में नहीं आते हैं।
