ICICI Fixed Deposit: ICICI बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ICICI बैंक FD पर इस समय 2.9% से 5.50% फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। आप 7 दिन से 10 साल तक की FD कर सकते हैं। बैंक अभी सबसे कम समय के लिए 7 से 14 दिन की FD पर 2.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 10 साल तक के फिक्सड डिपोडिट पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। ICICI बैंक अलग-अलग समय अवधि की एफडी पर अलग-अलग दर से ब्याज दे रहा है।
ICICI बैंक 2 करोड़ रुपये से कम के FD पर इतना दे रहा है ब्याज
7 से 14 दिन के एफडी पर ब्याज - 2.50%
15 से 29 दिन के एफडी पर ब्याज – 2.50%
30 से 45 दिन के एफडी पर ब्याज - 3.00%
46 दिन से 60 दिन तक के एफडी पर ब्याज - 3.00%
61 दिन से 90 दिन तक के एफडी पर ब्याज - 3.00%
91 दिन से 120 दिन तक के एफडी पर ब्याज - 3.50%
121 दिन से 150 दिन तक के एफडी पर ब्याज - 3.50%
151 दिन से 184 दिन तक के एफडी पर ब्याज - 3.50%
185 दिन से 210 दिन तक के एफडी पर ब्याज – 4.40%
211 दिन से 270 दिन तक के एफडी पर ब्याज – 4.40%
271 दिन से 289 दिन तक के एफडी पर ब्याज – 4.40%
289 दिन लेकिन 1 साल से कम पर ब्याज – 4.40%
1 साल के से 389 दिन की एफडी पर ब्याज – 4.90%
389 दिन से लेकर 15 महीने तक की एफडी पर ब्याज – 4.90%
15 महीने से लेकर 18 महीने तक की एफडी पर ब्याज – 4.90%
18 महीने से 2 साल के एफडी पर ब्याज - 5%
2 साल से अधिक और 3 साल तक के एफडी पर ब्याज - 5.15%
3 साल से अधिक और 5 साल के एफडी पर ब्याज - 5.35%
5 साल से अधिक और 10 साल तक के एफडी पर ब्याज - 5.50%