Fixed Deposit: अब इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Fixed Deposit Interest Rate: अभी हाल में तीन बैंकों के FD पर ब्याज दरें बढ़ाने के बाद IDBI Bank ने भी ब्याज दरें बढ़ा दी है

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 6:17 PM
IDBI बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज

Fixed Deposit Interest Rate: अभी हाल में तीन बैंकों के FD पर ब्याज दरें बढ़ाने के बाद IDBI Bank ने भी ब्याज दरें बढ़ा दी है। IDBI Bank ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट बढ़ा दिया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 8 अप्रैल 2022 को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति बैठक में रेपो और रिवर्स रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके कारण ज्यादातर बैंक अपने फिक्सड डिपॉजिट (FD) के रेट में बढ़ोतरी कर रहे हैं। अभी हाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) जैसे बैंकों ने FD दरों में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद IDBI Bank ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है।

IDBI Bank इतना देगा ब्याज

IDBI Bank अब 31 से 45 दिनों में मैच्‍योर होने वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 3 फीसदी की दर से ब्‍याज देगा। वहीं 46 से 60 दिन की मैच्योरिटी वाली FD में 25 बेसिक पॉइंट की बढ़ोतरी होगी। यानी, इस पर ब्याज 3.25 फीसदी की दर से मिलेगा। 61 से 90 दिन की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज 40 बेसिस प्वाइंट की बढोतरी की है। अब नई दर 3.40 फीसदी होगी। दो से तीन साल की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 5.2 फीसदी की दर से ब्‍याज मिलेगा। अब ब्‍याज की दर 5.35 फीसदी हो गई है। तीन से पांच साल की एफडी की ब्‍याज दर को बढ़ाकर 5.50 फीसदी सालाना कर दिया है। पहले ये दर 5.4 फीसदी थी।


कोटक महिंद्रा बैंक ने बढ़ाईं FD दरें

कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई है। कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 12 अप्रैल 2022 से लागू हो चुके हैं। नई बढ़ोतरी के बाद कोटक बैंक 7 दिन से 10 साल तक की FD पर 2.50% से 5.60% तक का ब्याज दर दे रहा है।

HDFC बैंक ने बढ़ाई FD की दरें

प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी ने भी 2 करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 6 अप्रैल 2022 से लागू हो चुकी है। एचडीएफसी बैंक आम जनता के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल की FD पर 2.50 प्रतिशत से 5.60 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई FD पर दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर 22 मार्च से सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। दरों में इजाफा करने के बाद से बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी ब्याज दरें 7 दिनों से 10 सालों के लिए 2.80 प्रतिशत से 5.55 प्रतिशत हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।