Flipkart Big Saving Days Sale 2023: फ्लिपकार्ट की Big Saving Days Sale 11 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस सेल का आज आखिरी दिन है। सेल में लोगों को ज्यादातर स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और होम एप्लाइंसेस में बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जेब पर ज्यादा बोझ डाले बगैर बेहतर खरीदारी कर सकते हैं। स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी जैसे तमाम सामान बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस ऑफर्स की लिस्ट में बेहद कम दाम पर स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। सोनी के 50 इंच की स्मार्ट टीवी बेहद कम दाम पर मिल रही है।
Sony Bravia 50 इंच इल्ट्रा HD (4K) LED Smart TV 85900 रुपये मे लिस्ट की गई है। इसमें बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 39 फीसदी की छूट मिल रही है। ऐसे में इसकी कीमत घटकर 51999 रुपये हो गई है।
सोनी के इस स्मार्ट टीवी पर ऑफर तो मिल ही रहा है। इसके अलावा ICICI बैंक के कार्ड के जरिये 10 फीसदी छूट का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। वहीं इस डील में दूसरे बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है। कुल मिलाकर आप इसे सिर्फ 1778 रुपये महीने की EMI पर अपने घर ला सकते हैं। तना ही नहीं फ्लिपकार्ट की इस सेल में SONY Bravia 50 inch Ultra HD (4K) LED Smart TV पर 7000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आपका पुराना स्मार्ट टीवी अगर ठीक-ठाक कंडीशन में है, तो आप उसके एक्सचेंज पर 7000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं।
Big Saving Days Sale में एक्सचेंज ऑफर, नो कॉस्ट ईएमआई और मोबाइल प्रोटेक्शन ऑफर किया जा रहा है। Apple, Google Pixel और Notuing जैसे टॉप ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप 10 फीसदी का एक्स्ट्रा डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। iPhone 14 को आप Big Saving Days Sale में 70,000 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है।
Flipkart Big Saving Days Sale 2023 की शुरुआत 11 मार्च से हुई थी। आज यानी 15 मार्च 2023 को आखिरी दिन है। आज आखिरी दिन आप स्मार्टवॉच, कूलर, कंप्यूटर एसेसरीज, एसी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज की भी किफायती रेंज में खरीद सकते हैं। अगर आप एक कैमरा लेना का प्लान कर रहे हैं तो शॉपिंग के लिए यह बेस्ट टाइम है। Big Saving Days Sale में Canon, Nikon और Sony के कैमरों में डिस्काउंट मिल रहा है।