Flipkart पर चल रही है बंपर सेल, मोबाइल, लैपटॉप, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की शॉपिंग पर मिल रहा है 80% तक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इन दिनों काफी तगड़ी सेल चल रही है। इस सेल का नाम Flipkart Big Saving Days है। इसमें आप काफी कम कीमतों में अपनी जरूरतों का हर एक छोटा बड़ा सामान खरीद सकते हैं। हालांकि अगर आपको भी इस सेल का फायदा उठाना है तो आपके पास केवल एक दिन का ही वक्त बचा है। दरअसल इस सेल की शुरुआत 4 अगस्त को हुई थी और इसकी डेडलाइन 9 अगस्त है

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 4:19 PM
फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इन दिनों काफी तगड़ी सेल चल रही है। इस सेल का नाम Flipkart Big Saving Days है

Flipkart Big Saving Days: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक काफी अच्छी खबर है। दरअसल भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इन दिनों काफी तगड़ी सेल चल रही है। इस सेल का नाम Flipkart Big Saving Days है। इसमें आप काफी कम कीमतों में अपनी जरूरतों का हर एक छोटा बड़ा सामान खरीद सकते हैं। हालांकि अगर आपको भी इस सेल का फायदा उठाना है तो आपके पास केवल एक दिन का ही वक्त बचा है। दरअसल इस सेल की शुरुआत 4 अगस्त को हुई थी और इसकी डेडलाइन 9 अगस्त है। आज 8 अगस्त है तो इस लिहाज से इस सेल में शॉपिंग करने के लिए आपके पास केवल 1 दिन का ही वक्त बचा है।

80 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिल रहा है सामान

Flipkart Big Saving Days सेल में ग्राहक 80 फीसदी डिस्काउंट पर शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी तक का कैशबैक दिया जाएगा। इस सेल में रेफ्रिजरेटर्स पर 60 प्रतिशत और वॉशिंग मशीन पर भी 60 प्रतिशत तक तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं इस सेल में पंखे और गीजर्स कवल 999 रुपये में ही खरीदे जा सकते हैं।

Amazon Great Freedom Festival Sale: आज से शुरू हो चुकी है सेल, इन मोबाइल पर मिल रही है धमाकेदार छूट


नो कॉस्ट ईएमआई का भी मिलेगा फायदा

Flipkart Big Saving Days सेल में ग्राहकों को 24 महीने की अवधि तक नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज नाउ और 3 दिनों में हैंडओवर का भी फायदा मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट पे लेटर के जरिए 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट का फायदा लिया जा सकता है। इसके अलावा इस सेल में लग्जरी एप्पल आईफोन पर भी बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।

ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

Flipkart Big Saving Days सेल में Infinix GT10 Pro लॉन्च होगा। इसके अलावा इसमें सैंमसंग गैलेक्सी एफ32 5जी फोन भी लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसमें बेस्ट सेलिंग लैपटॉप की कीमत भी 14,990 रुपये से शुरू होगी। जबकि ब्लूटूठ हेडफोन की शुरुआत भी 499 रुपये से होगी। वहीं टॉप प्रिंटर्स और मॉनिटर्स की शुरुआत 2,499 रुपये से होगी। इस सेल में टीवी पर 11 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।