Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: Amazon ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2023 अब प्राइम और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। ये सेल प्राइम मेंबर्स के लिए कल 3 अगस्त को शुरू हो गई थी। Amazon की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम एप्लाएंस और दूसर इलेक्ट्रॉनिक्स पर कई ऑफर और छूट मिल रही है। प्राइम यूजर्स के लिए 3 अगस्त को शुरू हुई ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 8 अगस्त को खत्म होगी। एसबीआई क्रेडिट कार्ड या EMI के माध्यम से पेमेंट करने पर Amazon इंस्टेंट डिस्काउंट के तौर पर 10 फीसदी की छूट यानी 2,500 रुपये तक की छूट दे रहा है।
Amazon Prime मेंबर्स के लिए एक दिन पहले शुरू हो गई थी सेल
ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2023 प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले 3 अगस्त को शुरू कर दी थी। यहां आपको उन प्रोडक्ट की लिस्ट दी जा रह है जिस पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
कंपनी iPhone 14 पर 16 प्रतिशत तक की छूट दे रही है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10 रुपये है। 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये है। लॉन्च के समय स्मार्टफोन की भारत में कीमत 79,900 रुपये थी। Amazon पर एक्सचेंज और अन्य ऑफर्स मिलाकर आप यही मोबाइल 54,950 रुपये में ले सकते हैं।
ये मोबाइल ब्रांड्स भी दे रहे हैं ऑफर
रेडमी, सैमसंग और वनप्लस के अन्य स्मार्टफोन भी एक्सचेंज ऑफर के साथ सेल में कई ऑफर्स दे रहे हैं। कंपनी अपने ही प्रोडक्ट जैसे इको डॉट, फायर टीवी स्टिक, इको बड्स, किंडल और अन्य Amazon प्रोडक्ट्स पर कंपनी 56 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।
होम एप्लाएंस पर मिल रही है छूट
Amazon Great Freedom Festival Sale में टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एसी और अन्य होम एप्लाएंस पर छूट मिल रही है। सेल में टीवी पर 49 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इसमें Redmi Android स्मार्ट LED TV X43 और Acer V सीरीज स्मार्ट QLED Google TV शामिल हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच, इयरफोन और हेडसेट जैसे प्रोक्ट पर भी छूट मिल रही है। कोई भी व्यक्ति स्मार्टवॉच खरीदने पर 87 प्रतिशत तक की छूट पा सकता है।