Flipkart को झेलना पड़ रहा ग्राहकों का गुस्सा, सेल फी लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिऐक्शन

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के सेल फी लगाए जाने के बाद अब इसके कस्टमर्स सोसल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यह भी कह दिया कि यह ग्राहकों से ज्यादा पैसे लूटने का एक नया तरीका है। एक यूजर ने लिखा कि अब यह सेल फी क्या है। अपने ग्राहकों को लूटने का एक और तरीका। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि वाह...फ्लिपकार्ट के लिए एक और अचीवमेंट

अपडेटेड May 11, 2023 पर 12:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) को इन दिनों अपने ग्राहकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) को इन दिनों अपने ग्राहकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक फ्लिपकार्ट की तरफ से लगाए जाने वाले सेल फी को लेकर खासे नाराज दिख रहे हैं। कस्टमर्स ने इसे कंपनी की तरफ से पैसा कमाने की एक नई तरकीब बताया है। बता दें कि यह सेल फी, पैकेजिंग चार्ज और डिलिवरी पर लगने वाले चार्ज के अलावा है। अब इसे लेकर कस्टमर्स सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के रिऐक्शन भी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के सेल फी लगाए जाने के बाद अब इसके कस्टमर्स सोसल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो यह भी कह दिया कि यह ग्राहकों से ज्यादा पैसे लूटने का एक नया तरीका है। एक यूजर ने लिखा कि अब यह सेल फी क्या है। अपने ग्राहकों को लूटने का एक और तरीका। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि वाह...फ्लिपकार्ट के लिए एक और अचीवमेंट। इन्होंने एक नए तरह के चार्ज का आविष्कार किया है जिसे सेल फी कहा जाता है। वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि जल्दी ही फ्लिपकार्ट ऐप को ओपन करने के लिए भी चार्ज लगाना शुरू करेगा। अब इस पूरे मामले पर फ्लिपकार्ट की तरफ से भी सफाई जारी की गई है।

Reliance Jio के इस प्लान में मिलती है 3 महीने की वैलिडिटी, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डाटा का फायदा


क्या कहा फ्लिपकार्ट ने

इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए फ्लिपकार्ट ने कहा कि हम सेल फी को लेकर ग्राहकों की चिंताओं को समझ सकते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि सेल फी केवल एक मामूली चार्ज है जो केवल सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर के लिए लगाया जाता है। यह बिक्री के दौरान ग्राहकों के पहले ऑर्डर पर लिया जाएगा। यह चार्ज सेल के तहत आपके लिए बड़ी वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स की एक बड़ी चेन को लाने में कारगर होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।