Reliance Jio के इस प्लान में मिलती है 3 महीने की वैलिडिटी, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डाटा का फायदा

Reliance Jio: जियो अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें आपको काफी कम पैसा खर्च करके पूरे तीन महीने की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप तीन महीने की वैलिडिटी वाले किसी प्लान की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक काफी शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। आइये जानते हैं जियो के इस प्लान की सारी डिटेल

अपडेटेड May 10, 2023 पर 9:57 PM
Reliance Jio: जियो अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें आपको काफी कम पैसा खर्च करके पूरे तीन महीने की वैलिडिटी मिलेगी

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने कस्टमर्स के लिए समय समय पर कई सारे बेहतरीन प्लान पेश करती रहती है। जियो के इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हाई स्पीड इंटरनेट, फ्री एसएमएस और इस तरह की कई सारी सुविधाओं का बेनिफिट मिलता है। ऐसे में जियो अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें आपको काफी कम पैसा खर्च करके पूरे तीन महीने की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप तीन महीने की वैलिडिटी वाले किसी प्लान की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक काफी शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। आइये जानते हैं जियो के इस प्लान की सारी डिटेल।

कितने का है जियो का ये प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के इस प्लान की कीमत 395 रुपये है। इस प्लान में कस्टमर्स को 6 जीबी हाई स्पीड डाटा का बेनिफिट मिलता है। हाई स्पीड डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घट कर 64 kbps कर हो जाएगी। वहीं अगर इस प्लान में वैलिडिटी की बात करें तो इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 1000 SMS का फायदा मिलता है। वहीं इसके अलावा ग्राहकों को जियो के दूसरे ऐप जियो टीवी, जियो सिनेमा और इसके तरह के दूसरे सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है।


Airtel में क्या है प्लान

वहीं एयरटेल (Airtel) भी अपने ग्राहकों के लिए भी एक प्लान लेकर आया है। इस प्लान की कीमत 399 रुपये रखी गई है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB हाई स्पीड डेटा का फायदा दिया जाता है। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 64 kbps की स्पीड मिलेगी। वहीं इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं इस प्लान में कस्टमर्स को अनलिमिडेट वाइस कॉलिंग का फायदा मिलता है। वहीं ग्राहकों को डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। वहीं इस प्लान में ग्राहकों एयरटेल एक्सट्रीम ऐप, एयरटेल थैंक्स, अपोलो 24|7 सर्किल फ्री हैलोट्यून्स और विंक म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है।

Reliance Jio के इस प्लान की कीमत है केवल 119 रुपये, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट

वोडाफोन का प्लान

वहीं वोडाफोन (Vodafone) भी अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपये वाला भी एक प्लान लेकर आई है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5 जीबी हाई स्पीड डाटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 75जीबी डाटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों वैधता दी जाती है। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। वहीं रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। वहीं इसमें ग्राहकों को 3 महीने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल और वाआई मूवीस और टीवी वीआईपी का एक्सेस मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।