PM Kisan: किसानों की कमाई हो जाएगी डबल, FM निर्मला सीतारमण के इस ऐलान से खुशी की लहर

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए देश में पीएम किसान के अलावा अन्य कई योजनाएं भी चल रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खास प्लान बना रही हैं

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 8:54 AM
Story continues below Advertisement
मछली पालन और डेयरी उद्योग से जुड़े किसानों को भी KCC जारी किए जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। इस बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक खास प्लान पर काम कर रही हैं। ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी की जा सके।

वित्त मंत्री ने सरकारी बैंकों के दिया आदेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बैंकों को निर्देश दिए हैं। सीतारमण ने सरकारी बैंकों से कहा है कि किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card – KCC) के तहत किसानों को लोन मुहैया कराए जाए। बता दें कि क‍िसान क्रेड‍िट कार्ड पर किसानों को 5 साल के ल‍िए 3 लाख रुपये तक का शॉर्ट टर्म लोन दिया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड पर ल‍िये गए पैसे पर सरका की ओर से सब्‍स‍िडी मुहैया कराई जाती है। ज‍िससे किसानों को आमतौर पर कम ब्‍याज देना होता है।


वित्तमंत्री ने किया रिव्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में व‍ित्‍त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC Yojana) का र‍िव्‍यू क‍िया। इसके साथ ही यह चर्चा की गई कि किसानों कैसे आमदनी बढ़ाई जाए। वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड ने बताया था क‍ि बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री ने की और मछली पकड़ने और डेयरी क्षेत्र में लगे लोगों को KCC जारी करने पर चर्चा की गई।

PM Kisan Samman Nidhi: अब पति-पत्नी को मिलेंगे 6,000 रुपये, जानिए पीएम किसान योजना के नए नियम

KCC के लिए कैसे करें अप्लाई?

अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसमें मांगे गए डॉक्यूमेंट्स भी जमा करना होगा। इसमें 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड आद‍ि की जरूर पड़ती है। इसके अलावा बोई गई फसलों के बारे में भी जानकारी मुहैया करानी होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।