पेंशन से लेकर बीमा तक, हमारी अलग अलग जरूरतों के लिए सरकार चलाती है ये योजनाएं

केंद्र सरकार की तरफ से देश के नागरिकों के लिए अलग अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए वरिष्ठ नागरिक सहित अलग अलग लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से पैसा लगा सकते हैं। इनमें बैंकिंग, बीमा और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी कई तरह की योजनाएं और सेवाएं शामिल हैं। ऐसे में आइये डाल लेते हैं ऐसे सेवाओं की लिस्ट पर एक नजर जिनमें आप नागरिक के तौर पर आप अपना पैसा लगा सकते हैं

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 6:32 PM
केंद्र सरकार की तरफ से देश के नागरिकों के लिए अलग अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए वरिष्ठ नागरिक सहित अलग अलग लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से पैसा लगा सकते हैं

हर किसी के लिए अपने पैसों का सही निवेश और बचत (Investment And Saving) जरूरी होता है। हमारी सेविंग के पैसे ही कठिन समय में और इमरजेंसी की हालत में हमारे काम आते हैं। इसके अलावा सही इनवेस्टमेंट से हम अपने पैसों से और भी ज्यादा पैसा बना सकते हैं। इसी के लिहाज से केंद्र सरकार की तरफ से देश के नागरिकों के लिए अलग अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए वरिष्ठ नागरिक सहित अलग अलग लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से पैसा लगा सकते हैं। इनमें बैंकिंग, बीमा और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी कई तरह की योजनाएं और सेवाएं शामिल हैं। ऐसे में आइये डाल लेते हैं ऐसे सेवाओं की लिस्ट पर एक नजर जिनमें आप नागरिक के तौर पर आप अपना पैसा लगा सकते हैं।

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY)

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) को साल 2014 में राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन मिशन के तौर पर शुरू किया गया था। इस योजना को भारत के नागरिकों के लिए हर एक तरह की बैंकिंग सुविधाओं का ऐक्सेस देने के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के तहत आप बिना कोई मिनिमम पेमेंट किए ही अपना अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। वहीं जिनके पास खाता खुलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं है वे सेल्फ वेरिफिकेशन के जरिए अपना एक खाता खोल सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाने वालों को इनबिल्ट एक्सीडेंट इंश्योरेंस एक रूपे डेबिट कार्ड भी मिलता है। साथ ही इस योजना के जरिए सरकार बीमा कवरेज, सरकारी सब्सिडी और लोन की सुविधाएं भी देती हैं।


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

केंद्र सरकार की तरफ से देश के गरीब तबके को एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का फायदा देने के लिए इस योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना में अगर बीमित व्यक्ति कि किसी दूर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को 2 लाख रुपये का कवर मिलता है। वहीं आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये का कवर दिया जाता है।

PM Kisan Yojana: सरकार ने दी ये सुविधा, घर बैठे करें ये काम, फौरन मिलेंगे 2000 रुपये

अटल पेंशन योजना

केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को हुई थी। इस योजना का लाभ 18 से 40 साल तक की उम्र के बैंक खाताधराक उठा सकते हैं। इस योजना के तहत इससे जुड़े लोगों को 60 साल की उम्र में 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की मासिक पेंशन की गारंटी मिलती है। यह योजना ग्राहक की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को पेंशन प्रदान करती है। पति या पत्नी ग्राहक के समान ही पेंशन प्राप्त करने के हकदार हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

इस योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को हुई थी। इसके तहत लोगों को लोन दिया जाता है। वहीं इसमें शिशु उपयोजना के तहत 50,000 रुपये दिये जाते हैं। जबकि किशोर उपयोजना के तहत 50 लाख रुपये और तरुण उपयोजना के तहत 5 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY)

केंद्र सरकार की इस योजना को 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों को अनिश्चित बाजार स्थितियों से बचाने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा देने के लिए लॉन्च किया गया था। यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा संचालित की जाती है। यह उन वृद्ध लोगों के लिए एक निश्चित पेंशन सुनिश्चित करता है जो इस योजना के तहत खुद को पंजीकृत करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।