Get App

Geojit Financial Services : शेयरों के बदले घर बैठे मिलेगा लोन, जिओजित ने लॉन्च की डिजिटल सुविधा

2021 तक एलएएस मार्केट 55,300 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है और यह सालाना 23-35 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, लेकिन जटिल पेपरवर्क के चलते एलएएस स्कीम में देरी होती है और क्लाइंट समय पर लोन लेने में नाकाम होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2022 पर 2:36 PM
Geojit Financial Services : शेयरों के बदले घर बैठे मिलेगा लोन, जिओजित ने लॉन्च की डिजिटल सुविधा
जिओजित बनी डिजिटली लोन अगेंस्ट शेयर की सुविधा देने वाली पहली कंपनी

Geojit Financial Services : अग्रणी ब्रोकरेज फर्म जिओजित फाइनेंसियल सर्विसेज की एनबीएफसी आर्म जिओजित क्रेडिट्स (Geojit Credits) ने बुधवार को शेयरों के बदले लोन (loans against shares या एलएएस) ऑफर करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लन्च किया। इस प्रकार जिओजित नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि. (एनएसडीएल) में पंजीकृत किसी भी डिमैट अकाउंट होल्डर को डिजिटली एलएएस की पेशकश करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

एक मिनट से भी कम वक्त में कर सकते हैं अप्लाई

कोच्चि में यह सर्विस लॉन्च करते हुए एनएसडीएल की एमडी पद्मजा चंद्रू ने कहा कि यह डिजिटल एलएएस फैसिलिटी इनवेस्टर्स को तुरंत लिक्विडिटी उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे उन्हें अपने इनवेस्टमेंट्स के लिए फंड हासिल हो या अपने तात्कालिक निजी खर्चे पूरा करने में मदद मिले।

उन्होंने कहा कि एलएएस डिजिटिल फैसिलिटी इस्तेमाल करते हुए एक एनएसडीएल डीमैट अकाउंट होल्डर एक मिनट से भी कम वक्त में अपने डीपी को गिरवी की रिक्वेस्ट भेज सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें