नहीं है Google Pay, फोनपे, पेटीएम, UPI से पेमेंट करने के लिए इंटरनेट, न हो परेशान- ऐसे कर सकते हैं ट्रांसफर

Google Pay, PhonePe, Paytm UPI आदि के जरिए पेमेंट करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 6:30 PM
नहीं है Google Pay, फोनपे, पेटीएम, UPI से पेमेंट करने के लिए इंटरनेट, न हो परेशान- ऐसे कर सकते हैं ट्रांसफर

Google Pay, PhonePe, Paytm UPI आदि के जरिए पेमेंट करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। कई बार इंटरनेट न होने या मोबाइल डेटा नहीं होने के कारण आपका पेमेंट अटक जाता है। कभी कभी इंटरनेट कनेक्शन या मोबाइल डेटा धीमा होने पर आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते। लेकिन क्या आपको पता है कि आप बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के भी पेमेंट कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के भी आप पेमेंट किस तरीके से कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं पेमेंट

आपको अपने फोन से *99# कोड का इस्तेमाल करना होगा। आप *99# सेवा का उपयोग कर सभी UPI सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए *99# एक आपातकालीन सुविधा है। इसका इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपके पास इंटरनेट सर्विस न हो। इसमें किसी भी UPI सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।


बिना इंटरनेट करें UPI पेमेंट

 

बिना इंटरनेट यूपीआई पेमेंट के लिए पहले ये जरूरी है कि आपका नंबर UPI के साथ रजिस्टर्ड है। वह आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ है और उसी नंबर से आप *99# सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

 

  1. अपने फोन पर डायल बटन खोलें और टाइप करें *99# और कॉल का बटन दबाएं।

 

  1. पॉप अब मेन्यू में देखेंगे जहां आपको मैसेज आएगा। 1 पर टैप करें और पैसे भेजें।

 

  1. पेमेंट करने वाले व्यक्ति से जानकारी लेकर नंबर टाइप करें और भेजें के विकल्प को चुने।

 

  1. UPI खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें और भेजें पर टैप करें। यहां इस बात का ध्यान रखें की आप सही मोबाइल नंबर टाइप कर रहे हैं।

 

5 जितना पैसा आप भेजना चाहते हैं उसे लिखें और फिर भेज दें।

 

  1. पॉप अप में पेमेंट के लिए एक कारण लिखें कि आप पैमेंट क्यूं कर रहे हैं जैसे कि किराया, शॉपिंग पेमेंट आदि।

ताजा रैली में निफ्टी -500 के 100 से ज्यादा शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, Nifty 50 निचले स्तरों से 7% सुधरा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।