Aadhaar Card और Pan Card आज के वक्त में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक तरह की सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। इसके अलावा आरटीआई और बैंक में 50 हजार से ज्यादा का ट्रांजैक्शन करने के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है। अब सरकार ने इन दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करना अनिवार्य बना दिया है। बता दें कि अगर आपने इसकी समय सीमा खत्म होने से पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो आपका पैन कार्ड रद्द माना जाएगा।
