Gold Price Latest: आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, 49000 रुपये के करीब आया गोल्ड

शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी आई

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 1:08 PM
Gold Price Latest: आज महंगा हुआ सोना-चांदी

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी आई और रेट 49000 रुपये के करीब आ गया है। सोना आज 377 रुपये चढ़कर 48,761 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61,711 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,761 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,384 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 377 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,566 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,665 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,571रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,525 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,711 रुपये रहा। गुरुवार को चांदी का रेट 60071 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 640 रुपये की तेजी आई।

IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव

मेटल 17 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48761 48384 377
Gold 995 (23 कैरेट) 48566 48190 376
Gold 916 (22 कैरेट) 44665 44320 345
Gold 750 (18 कैरेट) 36571 36288 283
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28525 28305 220
Silver 999 61711 61071 640

स्रोत: IBJA

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।