Gold Silver Price: सोना 53 हजार के पार और चांदी 70 हजार के करीब, ज्वैलरी बाजार में सोने-चांदी ने लगाई लंबी छलांग

Gold Price Today 7th March: रूस और यूक्रेन क्राइसिस के बीच आज सोने और चांदी ने लंबी छलांग लगाई है

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 2:56 PM
Gold Silver Price: सोना 53 हजार के पार और चांदी 70 हजार के करीब, ज्वैलरी बाजार में सोने-चांदी ने लगाई लंबी छलांग

Gold Price Today 7th March: रूस और यूक्रेन क्राइसिस के बीच आज सोने और चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। सोना नए पीक की तरफ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। ज्वैलरी बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 53,000 रुपये को पार कर गया। वहीं चांदी का रेट 70,000 के करीब आ गया है।  आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 53,234 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,784 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 1,450 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 53,021 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,762 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  39926 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 31142 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 69920 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67931 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 1,989 रुपये की तेजी आई।

आज का भाव

IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव​...

मेटल 7 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 4 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 53234 51784 1450
Gold 995 (23 कैरेट) 53021 51577 1444
Gold 916 (22 कैरेट) 48762 47434 1,328
Gold 750 (18 कैरेट) 39926 38838 1,088
Gold 585 ( 14 कैरेट) 31142 30294 848
Silver 999 69920 Rs/Kg 67931 Rs/Kg 1,989 Rs/Kg

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।